Sleep Apnea: खर्राटे और दिन में ज्यादा नींद को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा"/>

Sleep Apnea: खर्राटे और दिन में ज्यादा नींद को न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

थकान की वजह से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खानपान में लापरवाही और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से नींद से जुड़ी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इन्हीं में से एक स्लीप एप्निया है। यह एक तरह का स्लीपिंग डिसऑर्डर है।

HIGHLIGHTS

  1. स्लीप एपनिया एक गंभीर नींद संबंधी विकार है।
  2. इसमें ऑक्सीजन का लेवल शरीर में कम हो जाता है।
  3. स्लीप एप्निया तत्काल उपचार प्रारंभ करना चाहिए।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Sleep Apnea: अगर आप पूरी रात सोने के बाद भी दिन में थका हुआ महसूस करते हैं, अत्यधिक नींद आती है और रात में सोते समय तेज खर्राटे लेते हैं, तो आपको स्लीप एप्निया हो सकता है। शार्ट नैक यानी छोटी गर्दन भी इस बीमारी का बड़ा लक्षण है। स्लीप एप्निया एक गंभीर नींद संबंधी विकार है, जिसमें सांस बार-बार रुकती और शुरू होती है। दरअसल, ऑक्सीजन का लेवल शरीर में कम हो जाता है, जिसके कारण लोगों को राहत भरी सांस नहीं मिलती। स्लीप एप्निया (ओएसए) तब होता है, जब गले की मांसपेशियां शिथिल हो जाती हैं और फेफड़ों में हवा का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है।

 
 

स्लीप एप्निया के लक्षण

अगर लगता है कि आपको स्लीप एप्निया के लक्षण हैं, तो तत्काल अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपचार प्रारंभ करना होगा। वजह यह कि यदि इस बीमारी पर कंट्रोल नहीं पाया जाता है, तो आप मोटापे के शिकार हो जाएंगे। बीपी, थायराइड, शुगर, हार्ट अटैक व लकवा का खतरा बढ़ जाएगा। तत्काल उपचार मरीज के लक्षणों को कम कर सकता है और हृदय संबंधी समस्याओं और अन्य जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकता है।

गंभीर समस्या का हो सकता है संकेत

जोर से खर्राटे लेना संभावित रूप से गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, लेकिन स्लीप एप्निया से पीड़ित हर व्यक्ति खर्राटे नहीं लेता। स्लीप एप्निया में बार-बार जागने की वजह से सामान्य, आरामदायक नींद असंभव हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप दिन में गंभीर उनींदापन, थकान और चिड़चिड़ापन की संभावना होती है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button