Vijaysar Bark For Diabetes: तेजी से कंट्रोल होगी ब्लड शुगर, ऐसे करें विजयसार की छाल का सेवन"/>

Vijaysar Bark For Diabetes: तेजी से कंट्रोल होगी ब्लड शुगर, ऐसे करें विजयसार की छाल का सेवन

इसके सेवन से पैंक्रियाज के सेल्स इंसुलिन बनाना शुरू कर देते हैं। यह स्टार्च को भी ग्लूकोज में टूटने से रोकता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

HIGHLIGHTS

  1. विजयसार पेड़ की छाल कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है।
  2. यदि इसका नियमित सेवन किया जाता है तो सूजन की समस्या नहीं होती है।
  3. विजयसार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। विजयसार शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने का काम करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण कम उम्र में ही कई लोगों को आज डायबिटीज की समस्या हो जाता है। डायबिटीज एक ऐसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है और इस कारण से अन्य कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप भी हाई ब्लड शुगर के कारण परेशान है और आयुर्वेदिक नुस्खों के जरिए अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं तो विजयसार की छाल का सेवन करते हैं। आयुर्वेद में विजयसार की छाल का विशेष महत्व बताया गया है। विजयसाल के छाल का सेवन कैसा करना है और इसके सेवन से क्या-क्या फायदे होते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट रामिता कौर।

विजयसार की छाल के फायदे

 

विजयसार पेड़ की छाल कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यदि इसका नियमित सेवन किया जाता है तो सूजन की समस्या नहीं होती है. इसके अलावा विजयसार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। विजयसार शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने का काम करता है। विजयसार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बेहतर होता है और यह डायबिटीज को तेजी से कंट्रोल करता है। इसके सेवन से पैंक्रियाज के सेल्स इंसुलिन बनाना शुरू कर देते हैं। यह स्टार्च को भी ग्लूकोज में टूटने से रोकता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है।

naidunia_image

विजयसार की छाल का ऐसे करें सेवन

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप विजयसार की छाल का अलग-अलग तरीके से सेवन कर सकते हैं। आप विजयसार की छाल की चाय या काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। विजयसार की छाल का काढ़ा बनाने के लिए 1 कप पानी में छाल को उबालें। 10 मिनट तक इस छाल के पानी को छानकर पी लें। रोज एक कप इस पानी को पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button