Health News : आपको भी बर्फ पसंद है तो हो जाएं सतर्क, यह खबर आपके लिए ही है"/>

Health News : आपको भी बर्फ पसंद है तो हो जाएं सतर्क, यह खबर आपके लिए ही है

HIGHLIGHTS

  1. गर्मी में दांतों का रखें विशेष ख्याल।
  2. दांतों की केयर पर भी ध्यान देने की जरूरत।
  3. चीनी का सेवन जिस तरह शरीर को नुकसान पहुंचाता।

Health News : गर्मी के मौसम में कई लोगों को बर्फ खाने में मज़ा आता है। हालांकि, बर्फ को तुकड़ों को चबाने से दांत खराब हो सकते हैं या टूट सकते हैं। जिस तरह हम अपने दिल, दिमाग, डाइट और स्किन का ख्याल रखते हैं, उतनी ही एहमियत दांतों को नहीं दे पाते हैं।

दांतों की केयर पर भी ध्यान देने की जरूरत

हमारे दांत नियामत से कम नहीं हैं। इनकी मदद से हम अपना पसंदीदा खाना आराम से खा पाते हैं और उसका मजा उठा पाते हैं। जैसे हम हेल्थ बनाए रखने के लिए मौसम के साथ अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करते हैं, उसी तरह दांतों की केयर पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।

चीनी का सेवन जिस तरह शरीर को नुकसान पहुंचाता

अधिक चीनी का सेवन जिस तरह शरीर को नुकसान पहुंचाता है, उसी तरह दांतों के लिए बुरा होता है। चीनी का सेवन दातों में प्लाक जमाने का काम करती है और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए एक आदर्श वातावरण के रूप में काम कर सकती है। इससे दांतों को और नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, कोल्ड ड्रिंक जैसे मीठे पेय से बचें और स्वस्थ फलों और ताजा फलों के रस का विकल्प चुनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button