Sanjay Nirupam का पलटवार, ‘कांग्रेस में 5 पावर सेंटर्स, सोनिया, राहुल, प्रियंका में ही टकराव’"/>

Sanjay Nirupam का पलटवार, ‘कांग्रेस में 5 पावर सेंटर्स, सोनिया, राहुल, प्रियंका में ही टकराव’

HIGHLIGHTS

  1. संजय निरुपम बोले- कांग्रेस बिखरी हुई पार्टी
  2. संगठन गर्त में जा रहा
  3. सोनिया, राहुल, प्रियंका में ही टकराव

एजेंसी, मुंबई। पार्टी से निकाले जाने के बाद संजय निरुपम खुलकर कांग्रेस के विरोध में आ गए हैं। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बिखर गई है। उन्होंने बताया कि किस तरह पार्टी में पांच पावर सेंटर्स बन गए हैं, जिनमें आपस में टकराव होता रहा है।

निरुपम ने कहा कि कांग्रेस में तीन पावर सेंटर तो गांधी परिवार के ही हैं। एक सोनिया गांधी, दूसरा राहुल गांधी और तीसरा प्रियंका वाड्रा। चौथा पॉवर सेंटर मल्लिकार्जुन खरगे का है और पांचवां केसी वेणुगोपाल है। ये पॉवर सेंटर आपस में टकराते रहते हैं। एक दूसरे के खिलाफ ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करते हैं, जिसके बारे में बताया नहीं जा सकता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button