Anjeer Milk Benefits: इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ दूर होगी पेट की समस्या, जानें दूध के साथ अंजीर खाने के फायदे"/>

Anjeer Milk Benefits: इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ दूर होगी पेट की समस्या, जानें दूध के साथ अंजीर खाने के फायदे

HIGHLIGHTS

  1. वजन कम करने के लिए रोज सुबह अंजीर के साथ दूध का सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से घटता है।
  2. दूध के साथ अंजीर का सेवन करते हैं तो इसके औषधीय गुण बढ़ जाते हैं।
  3. अंजीर में कम कैलोरी होती है और फाइबर भी ज्यादा होता है। यह फैट बर्न करने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके नियमित सेवन से शरीर सेहतमंद रहता है लेकिन इसके साथ यदि अंजीर का भी सेवन कर लिया जाए तो यह सोने पर सुहागा के समान हो जाता है। डाइटिशियन मीना कोरी यहां हमें दूध और अंजीर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बता रही है।

कंट्रोल होता है वजन

वजन कम करने के लिए रोज सुबह अंजीर के साथ दूध का सेवन करने से शरीर का वजन तेजी से घटता है। दूध के साथ अंजीर का सेवन करते हैं तो इसके औषधीय गुण बढ़ जाते हैं। अंजीर में कम कैलोरी होती है और फाइबर भी ज्यादा होता है। यह फैट बर्न करने में मदद करता है।

naidunia_image

अपच और कब्ज से छुटकारा

यदि सुबह पेट साफ नहीं होता है और कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझते हैं तो दूध के साथ अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे गैस, कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

चेहरे पर आता है निखार

अंजीर और दूध का रोजाना सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है। त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाती है। यदि आपको चेहरे पर दाग धब्बों की समस्या है तो दूध के साथ अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार होता है।

कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर

अनियमित दिनचर्या के कारण अधिकांश लोग आजकल हाई बीपी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में दूध और अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। 30 मिनट की एक्सरसाइज करने के साथ इसका सेवन सेहत को फायदा पहुंचाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button