Side Effects Of Oranges: संतरे के बहुत हैं नुकसान, दिन में इतने से ज्यादा न खाएं"/>

Side Effects Of Oranges: संतरे के बहुत हैं नुकसान, दिन में इतने से ज्यादा न खाएं

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। ठंड के मौसम संतरे खाने का अलग ही आनंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी और फाइबर रिच आपके शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। आपके संतरे खाने की वजह से इसमें मौजूद विटामिन सी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह आपको हाइड्रेटेड रखने में सहयोग करते हैं।

कई बार लोग स्वाद के आनंद में संतरा ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं। ऐसा करने पर यह हमारे शरीर पर नकारात्मक असर दिखाता है। आप अगर दिन में 4 से 5 संतरे खाते हैं, तो यह बहुत हानिकारक हो सकता है। इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी ने विस्तार बताया कि अधिक संतरों का सेवन कितना नुकसानदायक हो सकता है-
 

डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं

संतरे का सेवन में हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। वहीं अगर आप हद से ज्यादा इसको खाना शुरू कर देंगे, तो यह पाचन तंत्र के लिए नकारात्मक हो सकता है। आप पेट में ऐंठन, सूजन और दस्त जैसी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। इन सब समस्याओं से बचने के लिए संतरे का सेवन सीमित मात्रा में करें।

डेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव

संतरे का अधिक सेवन आपके दांतों के लिए बहुत खराब हो सकते हैं। संतरें में नेचुरल सुगर के साथ एसिड की मात्रा होती है। यह आपके दांतों को गलाना व सड़ाना शुरू कर देता है। इसका सीमित सेवन ही आपकी दांतों की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है।

एसिड रिफ्लक्स की समस्या

संतरे में एसिड की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे आप एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न से परेशान हो सकते हैं। इसका अधिक सेवन करने से आप एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या से पीड़ित हो सकते हैं।

डिस्केलेमर

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नई दुनिया की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button