कमजोरी को करता है दूर, दही और केला, कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं

नई दिल्ली. दही और केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन जब दही के साथ केला का सेवन किया जाता है तो इससे फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। जी हां, दही के साथ केला का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दही और केला कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। दही में गुड बैक्टीरिया, विटामिन्स, कैल्शियम और मिनरल्स के गुण पाए जाते है, तो वहीं केला में विटामिन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये पेट को ठंडा करता है और कमजोरी को दूर करता है।

दही और केला खाने के फायदे 

कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद
कमजोरी को दूर करने के लिए दही और केला एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही और केला में पाए जाने वाले तत्त्व शरीर की एनर्जी बूस्ट करते हैं, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है। इसलिए सुबह ब्रेकफास्ट में दही के साथ केला जरूर करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दही और केला एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम और केला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। इसलिए दही और केला एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसलिए सुबह ब्रेकफास्ट में दही के साथ केला जरूर करना चाहिए।

 

पेट के लिए फायदेमंद
पेट के लिए दही और केला एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही के साथ केला का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। इनका एक साथ सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इसलिए सुबह ब्रेकफास्ट में दही के साथ केला जरूर करना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button