इन उपायों को करने से धन-धान्य की नहीं होती कमी, मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा

नई दिल्ली. जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। शास्त्रों अनुसार कृष्ण जी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही श्री हरि विष्णु भगवान की पत्नी देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो जाती है। जानिए इस दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय।

-सुबह स्नान के बाद पीले फूलों की माला भगवान कृष्ण को चढ़ाएं। इससे माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो जाती है।

-इस दिन कृष्ण भगवान को साबूदाना, सफेद मिठाई और खीर का भोग जरूर लगाएं। खीर में चीनी की बजाय मिश्री का प्रयोग करें तो ज्यादा अच्छा है और खीर में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। खीर के ठंडे होने के बाद ही उसका भगवान को भोग लगाएं। मान्यता है इससे धन और ऐश्वर्या की कभी कमी नहीं होगी।

-भगवान कृष्ण को जन्माष्टमी पर पीले फल, पीले वस्त्र, पीले पुष्प और पीली मिठाई जरूर अर्पित करें। मान्यता है इससे धन और यश की कभी कमी नहीं होती।

-प्रेम संबंधों में सफलता पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को पीली माला जरूर अर्पित करें। साथ ही खोए की सफेद मिठाई, शहद और ताल मिश्री भी जरूर अर्पित करें।

-ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय माखन मिश्री होता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन इसका भोग भगवान कृष्ण को जरूर लगाएं। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

-जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का दूध में केसर और तुलसी के पत्ते डालकर अभिषेक करना चाहिए। ऐसी मान्यता है इस उपाय से मां लक्ष्मी का हमेशा घर में वास बना रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button