आपके इष्टदेव कौन? लग्न से जानिए किसी पूजा करनी चाहिए

मेरठ. कुंडली में लग्न के अनुसार इष्टदेव की पूजा का विधान बताया गया है। यदि लग्न के अनुसार इष्टदेव की पूजा की जाए तो उसके अनुकूल परिणाम मिलते हैं। इष्टदेव की पूजा करने से जातक को उन्नति, शांति और समृद्धि मिलती है। लग्न के अनुसार जानिए आपका कौन सा इष्टदेव रहेगा जिसकी आपको पूजा करनी चाहिए। 

-मेष लग्न होने पर सूर्य देवता और गायत्री देवी इष्टदेव होते हैं। इनका पूजन, मंत्र और पाठ से मनचाहे परिणाम मिलते हैं। 
-यदि वृषभ लग्न है जो ऐसे जातकों के इष्टदेव बुध देवता और गणेश जी होते हैं। 
-मिथुन लग्न होने पर जातक के इष्टदेव शुक्र देवता एवं मां दुर्गा होती हैं। इनकी पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। 
-कर्क लग्न के लिए इष्टदेव मंगल देवता और हनुमान जी होते हैं। इनका पूजन मनोवांछित परिणाम देता है।

इस दिन से शुरू होंगे होलाष्टक, नहीं होगा कोई शुभ काम

-सिंह लग्न के लिए इष्टदेव देव गुरु बृहस्पति एवं विष्णु हैं।
-कन्या लग्न के लिए शनि देवता और भगवान शिव इष्टदेव हैं।
-तुला लग्न के लिए शनि देवता एवं भगवान शिव इष्टदेव हैं।
-वृश्चिक लग्न के लिए देव गुरु बृहस्पति एवं विष्णु इष्टदेव हैं। 
-धनु लग्न के लिए मंगल देवता एवं हनुमान इष्टदेव हैं। उनकी पूजा कीजिए। 
-मकर लग्न के लिए शुक्र एवं मां दुर्गा इष्टदेव हैं। 
-कुम्भ लग्न के लिए बुध देवता एवं गणेश जी इष्ट हैं। इनका मंत्र एवं पूजन लाभकारी रहेगा।
-मीन लग्न के लिए चंद्र देवता एवं भगवान शिव इष्टदेव हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button