कौन

नई दिल्ली. जामुन की तरह नजर आने वाले काले अंगूर और चटकिले हरे अंगूर देखकर हर किसी इसे खाने का मन होता है, लेकिन अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है कि कौन सा अंगूर ज्यादा फायदेमंद है तो आपके लिए ही ये खबर है। काले और हरे अंगूर में अंतर जरूर है। दोनों के पोषक तत्व भी कुछ हद तक अलग होते हैं।

काले अंगूर पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी के अच्छे सोर्स होते हैं। वही, हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। काले और हरे अंगूरों में पिगमेंट्स ज्यादा होते हैं। लेकिन सवाल अब भी यही है कि दोनों में बेस्ट कौन है तो सबसे पहले इन अंगूरों के फायदे जानते हैं, इसके बाद दोनों की तुलना करेंगे।
काले अंगूर के फायदे
काले अंगूर पोटैशियम रिच होते हैंं ये हाई बीपी में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस अंगूर में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को हेल्दी रखता है। वहीं, ये विटाइमिन ई से होते हैं, इसलिए बाल-स्किन के साथ ही डायबिटीज में भी अच्छे माने जाते हैं। इम्युनिटी के लिए भी बेस्ट हैं।
हरे अंगूर के फायदे
हरे अंगूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये वेट लॉस से लेकर डायजेशन तक के लिए अच्छे होते हैं। विटामिन सी अधिक होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ये खून की कमी को भी दूर करते हैं। हरे अंगूर में फाइटोकेमिकल होता है और ये तत्व मेमोरी को बढ़ाने बढ़ाने वाला होता है।
तो काला या हरा कौन सा अंगूर बेस्ट है?
हरे अंगूर में पिगमेंट्स तो काले अंगूर में एंथोसायनिन अधिक होता है। काले अंगूर में कलरफुल केमिकल होते हैं। हरे अंगूर की तुलना में काले अंगूर की गुणवत्ता अच्छी होती है। हालांकि, दोनों अंगूर की अपनी क्वालिटी और फायदे हैं। इसलिए किसी भी अंगूर को खाया जा सकता है। आप चाहे तो दोनों अंगूर को मिक्स कर खा लें।
अंगूर किस समय खाना होता है बेहतर
अंगूर वैसे तो नाश्ते के बाद खाना ज्यादा बेहतर होता है, लेकिन अगर आपको एसिडिटी या गैस की समस्या हनीं है तो आप इसे खाली पेट सुबह भी खा सकते हैं। वैसे नाश्ते के बाद या दोपहर के वक्त अंगूर खाना ज्यादा बेस्ट होता है। रात में अंगूर नहीं खाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button