Apple Side Effects: सेब खाना दिल के लिए फायदेमंद, लेकिन ज्यादा खाएंगे तो ये होंगे नुकसान"/>

Apple Side Effects: सेब खाना दिल के लिए फायदेमंद, लेकिन ज्यादा खाएंगे तो ये होंगे नुकसान

HIGHLIGHTS

  1. बहुत अधिक सेब खाने से पाचन खराब हो सकता है। सेब में काफी मात्रा में फाइबर होता है।
  2. सेब की ओवरईटिंग से गैस की समस्या हो सकती है।
  3. एक दिन में शरीर को 20-40 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। फलों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भी सेब का सेवन करना दिल के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। सेब खाने से हार्ट का खतरा कम हो जाता है और दिल में ब्लॉकेज होने की आशंका नहीं होती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, सेब का सेवन भी संतुलित होना चाहिए अन्यथा बहुत अधिक सेब खाने से भी सेहत को नुकसान पहुंचता है। यहां जानें अत्यधिक सेब खाने से शरीर का क्या-क्या हानि हो सकती है।

बिगड़ सकता है पाचन

बहुत अधिक सेब खाने से पाचन खराब हो सकता है। सेब में काफी मात्रा में फाइबर होता है। सेब की ओवरईटिंग से गैस की समस्या हो सकती है। सेब खाने से पेट दर्द और ऐंठन जैसी परेशानी होती है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, एक दिन में शरीर को 20-40 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। ऐसे में यदि आप एक दिन में 70 ग्राम से ज्यादा फाइबर लेते हैं तो पाचन खराब हो सकता है।

naidunia_image

बढ़ सकती है डायबिटीज की समस्या

सेब में पोटेशियम, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व काफी ज्यादा होते हैं। ऐसे में इस पोषक तत्वों की शरीर में मात्रा बढ़ने पर ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। एक दिन सिर्फ एक सेब का ही सेवन करना चाहिए।

सेब में केमिकल कंपाउंड

डायटिशियन के मुताबिक, सेब में डिफेनिलमाइन (Diphenylamine) जैसे कुछ केमिकल कंपाउंड होते हैं, जिसे यूरोपियन यूनियन ने बैन भी किया हुआ है। सीधे शब्दों में समझें तो ज्यादा सेब खाने से शरीर को इस केमिकल का खतरा बढ़ जाता है और शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

बढ़ सकती है दांतों की समस्या

सेब के अत्यधिक सेवन से दांतों की भी समस्या बढ़ सकती है। सेब में सोडा से भी ज्यादा एसिड होता है, जो दांतों की ऊपरी लेयर को प्रभावित करती है। दांत कमजोर हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button