Fertility Diet: सिर्फ शराब छोड़ने से नहीं बढ़ती फर्टिलिटी, डायट में जरूर शामिल करें ये चीजें"/>

Fertility Diet: सिर्फ शराब छोड़ने से नहीं बढ़ती फर्टिलिटी, डायट में जरूर शामिल करें ये चीजें

HIGHLIGHTS

  1. यदि आप भी Fertility की समस्या से जूझ रहे हैं तो अनार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
  2. अनार के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार होता है।
  3. अनार यौन इच्छा बढ़ाने में मदद करता है।

लाइफस्टाइल न्यूज। अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण कई दंपत्ति आजकल Fertility की समस्या से जूझते हैं और महिलाओं को गर्भधारण में समस्या आती है। ऐसे में कई बार महिलाएं शराब और धूम्रपान को छोड़ देती है, जो गर्भधारण में बाधा बनते हैं, लेकिन सिर्फ शराब और धूम्रपान को त्याग कर ही आप Fertility बूस्ट नहीं कर सकते हैं। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, Fertility बढ़ाने के लिए आपको अपनी डायट में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

अनार स्पर्म क्वालिटी में करता है सुधार

यदि आप भी Fertility की समस्या से जूझ रहे हैं तो अनार का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अनार के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार होता है। अनार यौन इच्छा बढ़ाने में मदद करता है। यदि महिलाएं हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या से जूझ रही है तो उन्हें अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। अनार के सेवन से हाई बीपी की समस्या नहीं होती है और खराब कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है।

naidunia_image

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों के सेवन से भी पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ावा मिलता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूरजमुखी के बीज शुक्राणुओं की संख्या में सुधार करता है। सूरजमुखी के बीजों को आप सलाद के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

गहरे पत्तेदार साग

Fertility बढ़ाने के आप हरे पत्तेदार साग व सब्जी का भी ज्यादा सेवन कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से महिलाओं को ज्यादा लाभ होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम, आयरन और फोलेट से भरपूर होती है। गर्भधारण के दौरान महिलाओं को इन पोषक तत्वों की जरूरत बहुत अधिक होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button