डार्क सर्कल्स से हैं परेशान तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, तुरंत दिखने लगेंगे फायदे"/>

डार्क सर्कल्स से हैं परेशान तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, तुरंत दिखने लगेंगे फायदे

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Home Remedies For Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरों को छुपाने के लिए कितना भी मेकअप कर लें। फिर भी नजर आ जाते हैं। ये काले घेरे आपको थका हुआ दिखा सकते हैं। डार्क सर्कल समय से पहले बूढ़ा होने का संकेत है। आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर काले घेरों को दूर कर सकते हैं।

खीरे के टुकड़े

खीरा डार्क सर्कल को दूर करने का बेहतरीन उपाय है। खीरे के टुकड़ों को बंद आंखों पर करीब 15 मिनट तक रखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा और काले घेरे धीरे-धीरे कम जाएंगे।

आलू का रस

आलू का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आलू के प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण डार्क सर्कल को कम करने में मदद करते हैं।

बादाम तेल

बादाम के तेल से आंखों के नीचे मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है। त्वचा को पोषण मिलता है। रात को सोने से पहले आंखों के आसपास बादाम का तेल लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें।

दूध

ठंडे दूध में रुई डुबोकर बंद आंखों पर दस मिनट तक रखें। मिल्क में मौजूद लैक्टिक एसिड काले घेरों को कम करने में मदद करता है।

गुलाब जल

गुलाब जल न सिर्फ ताजगी प्रदान करता है, बल्कि एक प्राकृतिक टोनर है। गुलाब जल में रुई भिगोकर आंखों पर 15 मिनट के लिए रखें। नियमित इस्तेमाल से आंखों के आसपास की सूजन को कम करने और डार्क सर्कल को दूर करने में मदद मिलती है।

हल्दी, शहद और कॉफी

आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के लिए हल्दी, शहद और कॉफी काफी उपयोगी है। तीनों को अच्छे से मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल दूर हो जाता है।

डिसक्लेमर

यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या उपचार का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से परामर्श लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button