Eye Care Tips: आंखों को स्वस्थ रखना है तो करें 20, 20, 20 नियम का पालन, जाने क्या है यह नियम"/>

Eye Care Tips: आंखों को स्वस्थ रखना है तो करें 20, 20, 20 नियम का पालन, जाने क्या है यह नियम

Eye Care Tips: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आज के इस तकनिकी युग में आंख से संबंधित समस्या भी बढ़ती जा रही है। ब्लू स्क्रीन का ज्यादा उपयोग आंखों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके अलावा सही ढंग से आंखों का ख्याल नहीं रखने की आदत भी घाटे का सौदा साबित हो रही है। आंख को स्वस्थ रखने के लिए हमें 20, 20, 20 के मंत्र को ध्यान में रखना चाहिए। इसके अनुसार 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें ताकि मांसपेशियों को आराम मिले।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. किशन वर्मा बताते हैं कि एंटीग्लेयर ग्लासेस पहने और आंखों में रूखापन हो तो लुब्रिकेंट डालें। नियमित जांच कराते रहें। यदि कुछ सामान्य बीमारी है तो 40 साल की उम्र के बाद नियमित जांच कराते रहें क्योंकि मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी आदि का खतरा रहता है। कुछ समय स्क्रीन को छोड़ प्राकृतिक नजारे देखें।
 

वर्तमान में आंखों से संबंधित समस्या मोबाइल, टीवी, लैपटाप, टेबलेट, कंप्यूटर के ज्यादा उपयोग से बढ़ती जा रही है। इन्हें नजदीक से देखने के कारण आंखों पर जोर पड़ता है और आंखों की मांसपेशियां कमजोर होती हैं। डिजिटल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना हमारी जरूरत बन चुकी है, ऐसे में हमें उनके इस्तेमाल का सही तरीका भी पता होना चाहिए।

निश्चित दूरी पर रखे कंप्यूटर

इन उपकरणों को आंखों के बहुत पास या बहुत दूर रखकर उपयोग करना करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए एक निश्चित दूरी पर रखकर ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए। कम्प्यूटर की स्क्रीन आंखों से 15 डिग्री नीचे की तरफ होनी चाहिए। कंप्यूटर या लैपटाप की स्क्रीन और आंखों के बीच कम से कम 25 इंच की दूरी होनी चाहिए।

जब देर तक कंप्यूटर पर काम करते हैं तो, पलकें एक मिनट में 6-8 बार ही झपकती हैं जबकि 16-18 बार पलकों का झपकना सामान्य होता है। कंप्यूटर या स्क्रीन पर काम करते या देखते समय हर आधा घंटे के बाद पांच से दस मिनट के लिए नजर स्क्रीन से हटा लें और हर एक घंटे के बाद आंखों को दस मिनट के लिए आराम दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button