Constipation Awareness Month: कब्ज की समस्या से हैं परेशान, खाने से बचें ये चीजें"/>

Constipation Awareness Month: कब्ज की समस्या से हैं परेशान, खाने से बचें ये चीजें

हेल्थ डेल्क, नई दिल्ली। कब्ज की समस्या फास्ट फूड के दौर में एक आम समस्या है। कब्ज से पीड़ित लोग काफी परेशान रहते हैं। कब्ज से पीड़ित लोग अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में हमें क्या खाना चाहिए इस बारे में पता होना चाहिए। दिंसबर माह को कब्ज की समस्या से जागरुकता के रूप में मनाते हैं। डायटीशियन एंड क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने विस्तार से बताया कि कब्ज से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए।

कब्ज की समस्या में ये न खाएं

  • कब्ज की समस्या से बचने के लिए कम फाइबर व उच्च वसा वाला खाना नहीं खाना चाहिए। हमें फास्ड फूड से दूर ही रहना चाहिए। फास्ड फूड स्वाद में ही केवल अच्छा होता है, लेकिन पोषण की मात्रा न के बराबर होता है। ऐसे में यह कब्ज की समस्या को पैदा कर देते हैं।
    • आप जब डेयरी उत्पाद जैसे पनीर, दूध, दही का ज्यादा सेवन करने लगते हैं तो कब्ज की समस्या हो जाती है। इनमें लैक्टोज गैस की मात्रा अधिक होती है। यह सूजन को पैदा कर देते हैं।

      • रेड मीट खाने से बचना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। रेड मीट में फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे में इसको खाने के बाद पाचन तंत्र बड़ी मुश्किल से इसे पचा पाता है, जिससे मल को त्यागना धीमा हो जाता है।

     

    • प्रोसैस्ड अनाज और उनके उत्पाद को खाने से भी कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। आप जब सफेद चावल, सफेद ब्रेड, पास्ता का सेवन करते हैं, तो हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि इनमें फाइबर में की मात्रा कम होती है। यह कब्ज पैदा कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button