खैर की छाल के है कमाल के फायदे, मुंह के छालों को दूर करने में करता है मदद

नई दिल्ली. खैर का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में खैर का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में खैर की जड़, छाल, फूल, कत्था आदि का इस्तेमाल किया जाता है। पान में कत्था लगाया जाता है। खैर की तरह ही खैर के छाल भी बहुत फायदेमंद होता है। खैर की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में ठंडक बनाई रखती है। खैर की छाल पाचन से जुडी समस्याओं और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है।

खैर की छाल के फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए खैर की छाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खैर की छाल में एंटी डायबिटीज प्रभाव होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसलिए अगर आपका डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो आप खैर की छाल का सेवन कर सकते है।

संक्रमण को रोकने में फायदेमंद
संक्रमण को रोकने के लिए खैर की छाल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खैर की छाल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटेरी के गुण पाए जाते है, जो संक्रमण को रोकने में मदद करते है खैर की छाल का पेस्ट घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है और संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होता है।
मुंह के छालों को दूर करने में फायदेमंद
मुंह के छालों को दूर करने के लिए खैर की छाल का उपयोग करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खैर की छाल का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुंह के छाले और सूजन कम होते हैं। इसलिए मुंह के छालों को दूर करने के लिए खैर की छाल का सेवन करना लाभदायक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button