Reduce Cholesterol: लहसुन की दो कलियां तेजी से घटाएंगी बैड कोलेस्ट्रॉल, कमजोरी भी होगी दूर

शरीर में बढ़ती बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घातक साबित हो सकती है। यह हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। खराब लाइफस्टाइल के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ती है। हालांकि, कई घरेलू नुस्खों के द्वारा भी कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। ऐसा ही नुस्खा आपके यहां बताते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. कोलेस्ट्रॉल घटाने में कारगर है लहसुन
  2. वजन को कम करने में करता है मदद
  3. लहसुन से ठीक होता है ब्लड सर्कुलेशन

हेल्थ डेस्क (Reduce Cholesterol)। अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या लगातार बढ़ रही है। युवा भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो रहे हैं। नियमित एक्सरसाइज न कर पाने के कारण भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट है। इसके बढ़ने से स्ट्रोक, टाइप टू डायबिटीज, और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में लगातार बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। यह दिल को सर्वाधिक नुकसान पहुंचता है।

क्या है कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल है। यह शरीर के लिए जरूरी होता है। इसमें प्रोटीन ज्यादा और फैट कम होता है। ये शरीर को अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाता है। दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल है, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे शरीर के ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है। हमारे घर में भी ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से काम किया जा सकता है। इसके बारे में बताते हैं।

naidunia_image

लहसुन का सेवन

लहसुन हर घर में पाई जाने वाली सामान्य वस्तु है। आयुर्वेद में भी लहसुन का खास महत्व है। यह कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एलिसीन होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एलीन और एजोइन पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है।

naidunia_image

यह भी पढ़ें
 

लहसुन के सेवन के अन्य फायदे

  • कच्चे लहसुन के सेवन से कमजोरी की समस्या दूर होती है।
  • रोजाना खाली पेट लहसुन के सेवन से वजन कम होता है।
  • लहसुन के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • रोजाना लहसुन के सेवन से पाचन प्रक्रिया भी ठीक होती है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button