Weight Loss Tips In Hindi: मोटापे से हैं परेशान… खानपान सहित तीन आदतों में करें बदलाव, तेजी से घटेगा वजन

खराब लाइफस्टाइल के कारण इन दिनों मोटापे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। खानपान पर ध्यान न देने और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा बढ़ता है, जिससे कई बीमारियां भी घेर लेती है। यहां आपको बताते हैं आप मोटापा कैसे कम कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. मोटापे से हो सकती है कई बीमारियां
  2. मांसपेशियों भी हो सकती है कमजोर
  3. हृदय रोग की भी बढ़ जाती है समस्‍या

हेल्‍थ डेस्‍क, इंदौर (Weight Loss Tips in Hindi)। शारीरिक गतिविधियां कम होने के कारण इसका हमारी हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ता है। इनमें से एक प्रमुख प्रभाव वजन बढ़ना है। पर्याप्त शारीरिक गतिविधियां न करने पर शरीर ऊर्जा को वसा के रूप में संग्रहित करता है, जिससे वजन बढ़ता है।

शारीरिक गतिविधियों की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और धीरे- धीरे में शरीर में वसा की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसमें हम मोटापा कहते हैं। शारीरिक गतिविधियों की कमी से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे शरीर की ऊर्जा खपत कम होती है।

 
 

naidunia_image

होती है ये समस्‍याएं

शारीरिक गतिविधियों की कमी से तनाव बढ़ता है, जिससे शरीर कोर्टिसोल हार्मोन का स्राव बढ़ता है। इस कारण वजन बढ़ता है। शारीरिक गतिविधियों की कमी से वजन बढ़ने के कारण मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग, जोड़ों का दर्द, थकान और कमजोरी की समस्‍या होती है।

कैसे कम करें वजन

एक्‍सरसाइज करें

वजन कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। रोजाना शारीरिक गतिविधियों में भाग लें। रोजाना तेज चलें, दौड़ें, साइकिल चलाएं और तैराकी करें।

naidunia_image

खानपान पर ध्‍यान दें

वजन कम करने के लिए खानपान पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है। जंक फूड के सेवन से हमें बचना चाहिए। रोजाना घर के पौष्टिक आहार का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे वजन पर नियंत्रण रख सकते हैं।

 

खाने में सलाद शामिल करें

कोशिश करें कि रोज के भोजन में सलाद शामिल हो। इससे हमारा पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है और आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही रात की जरूरी नींद भी लें। इससे ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।

naidunia_image

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button