आपके पैरों में भी दर्द और तलवे में जलन हो रही है तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है मधुमेह

मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के सिविल सर्जन डा. मनीष कुमार मिश्रा ने मधुमेह से बचने के उपाय बताया, कैसे स्‍वस्‍थ्‍य रह सकते हैं। कई बार यह अन्य गंभीर रोग का भी संकेत करता है। न्यूरोपैथी का पहला लक्षण है पैर में दर्द, तलवे में चुभन या जलन का होना। आपको देर किए बिना तत्‍काल रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। कहीं यह लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

HIGHLIGHTS

  1. सबसे पहले मधुमेह की जांच करानी चाहिए।
  2. कई बार स्वाद नहीं आता, खाना छोड़ें नहीं।
  3. प्रोस्टेड बढ़ने से बार-बार पेशाब लगती है।

लापरवाही से बात बिगड़े इससे पहले ही उपचार लेना शुरू कर दें। सबसे पहले मधुमेह की जांच कराना चाहिए। चिकित्सक से मिलकर परामर्श अवश्य करें। कई बार यह अन्य गंभीर रोग का भी संकेत करता है। मौसमी, मच्छरजनित रोगों से बचें।

 

  • प्रश्न : वर्षा में एक दिन भींग गया था। उसके बाद से तीन दिन से शाम को बुखार आ रहा है। शरीर दर्द है। काफी समय से पैर में दर्द बना रहता है। तलवे में जलन रहती है। क्या करें? संतोष पांडे, सीधी

उत्तर : यदि बुखार लगातार आ रहा है, तो रक्त परीक्षण कराए। वर्षाकाल में मलेरिया, डेंगू की आशंका रहती है। पैर में दर्द और तलवे में जलन की समस्या लंबे समय है तो रक्त परीक्षण कराएं। यह मधुमेह का लक्षण हाे सकता है।

naidunia_image

जबलपुर के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. मनीष कुमार मिश्रा।

  • प्रश्न : मुंह में छाले है। दवा दुकान से एक दवा लेकर आया था। कुछ दिन ठीक रहा, फिर छाले हो गए। महेश प्रसाद, रीवा

उत्तर : कई बार पेट साफ नहीं होने पर भी छाले की समस्या होती है। संक्रमण के कारण भी ऐसा हो सकता है। चिकित्सक के पास जाएं। उचित परीक्षण और परामर्श प्राप्त करें।

  • प्रश्न : बुखार आया था। टेबलेट खाने के बाद ठीक हो गया, लेकिन कमजोरी है। भूख नहीं लगती है। नीलेश, बलदेवबाग

उत्तर : वायरल संक्रमण के बाद सात दिन तक कमजोरी रहती है। भूख कम लगती है। कई बार स्वाद नहीं आता है। लेकिन खाना छोड़े नहीं। संतुलित मात्रा में पौष्टिक भोजन लेते रहे। स्वाद के लिए पुराना नींबू का थोड़ा सा आचार खा सकते है। इससे कमजोरी शीघ्र दूर होगी।

  • प्रश्न : मेरी आयु 66 वर्ष है। कुछ समय से बार-बार पेशाब आती है। क्या यह कोई गंभीर रोग हो सकता है? डा. नर्मदा प्रसाद वर्मा,

उत्तर : इस आयु में आमतौर पर प्रोस्टेड बढ़ जाता है। इसके कारण बार-बार पेशाब लगने लगती है। शरीर में कोई असमान्य क्रिया के पीछे संक्रमण होता है। सोनोग्राफी कराएं। आवश्यकता होने पर सर्जन से मिलकर उचित परामर्श प्राप्त करें।

 
  • प्रश्न : मेरी छह वर्ष की बेटी है। वह खाना नहीं खाना चाहती। हालांकि शरीर का विकास सामान्य है। राजेश विश्वकर्मा, गढ़ा

उत्तर : बच्चों के शरीर के विकास क्रम में कई चीजें होती है। उसके ऊपर किसी प्रकार का मानसिक दबाव तो नहीं है। इस मामले में कुछ भी बच्ची के पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कहा जा सकता है। आप बच्ची को अस्पताल लेकर आएं।

  • प्रश्न : मेरी त्वचा वर्षा में सफेद होने लगती है। पेट में जलन रहती है। क्या करना चाहिए? सोनू चौधरी, भानतलैया

उत्तर : एलर्जी के कारण ऐसा होता है। अधिक समय तक गीले ना रहें। गीले कपड़े ना पहनें। बाल भी गीले ना रखें। इससे समस्या और बढ़ सकती है। पेट में जलन की समस्या के लिए अस्पताल आइए। जांच के बाद जरुरत होने पर एक टेबलेट और एक पाउडर दिया जाएगा, उसके सेवन से समस्या दूर हो जाएगी।

  • प्रश्न : सर्दी-बुखार है। कफ आ रहा है। खांसी परेशान कर रही है। लीना, संजीवनी नगर

फोटो: अभी वायरल बुखार फैल रहा है। चिकित्सक से मिलकर उचित दवा लें। भीड़ में जाने से बचें। मास्क पहनें। वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी कुछ दिन तक कई बार खांसी रहती है। चिकित्सक से परामर्श लेकर सिरप लें।

  • प्रश्न : मेरे बेटे को बुखार है, लेकिन पैथोलाजी जांच रिपोर्ट सामान्य आ रही है? मोहित साहू, विजय नगर

उत्तर : वायरल बुखार होने पर ज्यादातर टेस्ट रिपोर्ट सामान्य आती है। घबराएं नहीं। बुखार की उचित दवा दें। बच्चा बीमार है तो स्कूल ना भेजें। उसके आइसोलेशन में रखें।

  • प्रश्न : मेरी आयु 35 वर्ष है। भूख ज्यादा लगती है। पेशाब बार-बार आती है। कोई परेशानी वाली बात तो नहीं है? विनोद तिवारी, जबलपुर

उत्तर : आपको मधुमेह हो सकता है। रक्त परीक्षण कराएं। मधुमेह पीड़ित वायरल संक्रमण के संपर्क में अपेक्षाकृत जल्दी आते हैं, इसलिए भीड़ में जाने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button