Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं को गंभीर समस्याओं से बचाएगा एक गिलास पानी, यहां जानें एक्‍सपर्ट की राय"/>

Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं को गंभीर समस्याओं से बचाएगा एक गिलास पानी, यहां जानें एक्‍सपर्ट की राय

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को न सिर्फ खानपान पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही लगातार पानी भी पीते रहना चाहिए। इससे डिहाइड्रेशन के खतरे से बचा जा सकता है और ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं होती। आंबेडकर अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रेाग विभाग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल से समझते हैं, पानी की कमी से क्‍या दिक्‍कत हो सकती है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. गर्भवती महिलाओं को रहना चाहिए हाइड्रेट
  2. ताजा जूस पिएं और फल और सब्जियां खाएं
  3. गर्भावस्था में स्ट्रीट फूड खाने से बचना चाहिए

Pregnancy Tips हेल्‍थ डेस्‍क, इंदौर। इस समय बारिश की गतिविधि कम होने और हल्की धूम खिलने की वजह से उमस वाली गर्मी पड़ रही है। इसका स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े इसके लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी होने से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

हो सकती है ब्लड प्रेशर की समस्या
 

पानी की कमी के कारण ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। इससे भी चक्कर आता है। ब्लड प्रेशर लो होने का असर बच्चे पर भी पड़ता है। कई बार बच्चे के लिए ये जानलेवा साबित हो जाता है। आपकी बीमारी के कारण बच्चे की ग्रोथ में प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ बच्चे के लिए मां का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आप बार-बार पानी पीती रहें।

naidunia_image

पेय पदार्थों का भी सेवन करें

पसीने के माध्यम से शरीर के पानी के साथ नमक भी निकल जाता है। इसलिए बीच-बीच में थोड़ा मीठा, थोड़ा नमकीन पेय पदार्थों का सेवन करते रहें। जूस में नमक डालकर पीएं, इससे शरीर का संतुलन ठीक रहता है।

उपवास करने से बचें

गर्भावस्था और गर्मी में लगभग समान लक्षण होते हैं। गर्भावस्था के दौरान भी अक्सर चक्कर आते हैं। बेचैनी महसूस होती है और उल्टियां भी होती है। ये सारी चीजें उमस वाली गर्मी में भी देखने को मिलती है। गर्मी के दिनों में गर्भवती महिलाएं उपवास करने से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button