ये क्या: महिला ने हाईवे के किनारे ही बच्चे को दिया जन्म

नई दिल्ली: एक महिला को लेबर पेन होने पर उन्हें अस्पताल लेके जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसे आभास हो गया कि वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाएंगी। महिला को लगा कि उनका बेबी बाहर आ रहा है। उन्होंने अपने पति से गाड़ी रोकने को कहा। इसके बाद उन्होंने हाईवे किनारे एक बेटी को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ है।

कार में ही शुरू हो गया लेबर पेन

जन्म के बाद महिला ने पूरा घटना क्रम फेसबुक पर साझा किया है। बच्ची को जन्म देने वाली महिला का नाम एमिली वाडेल है। उन्होंने कहा कि वह अपने पति स्टीफन वाडेल के साथ अस्पताल जा रही थी, जब उसे एहसास हुआ कि वह समय पर नहीं पहुंच पाएंगी। उसने तुरंत अपने पति को कार को एनएच-69 की तरफ लेने को कहा।

एनएच किनारे दिया बच्ची को जन्म

उन्होंने कहा कि हमने प्यारी बेटी को आज दोपहर एक जंगल से सटे एनएच किनारे जन्म दिया। दंपती ने अपनी बेटी का नाम रीगन रखा है। बच्ची का वजन 12 सितंबर को 7 पाउंड और 10 औंस था। यह घटना संयुक्त राज्य अमेरिका की है।

ऐसे बाहर निकली बच्ची

हालांकि, महिला को बच्ची का जन्म देना इतना सहज नहीं था। बच्ची का मुंह बाहर निकल गया था, लेकिन शरीर का शेष भाग नहीं निकल पा रहा था। महिला के पति ने फोन के दो चार्जर से बच्चे को बाहर निकाला। जिससे बच्ची सकुशल बाहर निकल गई।

पुल ओवर.. ..

महिला ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वे महसूस करने लगी कि बच्चे का सिर बाहर आ रहा है और स्टीफन पर चिल्लाया शुरू कर दिया। ‘पुल ओवर.. NowWW.. उन्होंने कहा कि वह धीरे धीरे मेरे हाथों में बाहर आने लगी।

बच्ची को कराया स्तनपान

स्टीफन ने गर्भनाल को बांधने के लिए 2 फोन चार्जर का इस्तेमाल किया, जबकि मैंने उसके मुंह और नाक को अपने मुंह से बाहर निकाला। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने स्तनपान शुरू कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button