Eye Care Tips: आंखों की जलन और सूखेपन से बचाव के लिए आजमाएं ये जरूरी टिप्‍स"/>

Eye Care Tips: आंखों की जलन और सूखेपन से बचाव के लिए आजमाएं ये जरूरी टिप्‍स

HIGHLIGHTS

  1. देर तक कम्प्यूटर, फोन चलाने से उसकी लाइट का प्रभाव आंखों पर पड़ता है।
  2. इसके कारण कभी-कभी जलन भी होने लगती है।
  3. जलन और सूखेपन को दूर करने के लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं।

भोपाल। घंटों कम्प्यूटर पर बैठकर काम करना या फिर फोन में लगे रहना आंखों को नुकसान पहुंचाता है। कम्प्यूटर पर लगातार काम करने की वजह से हम अपनी पलकें बहुत कम झपकाते हैं, इसकी वजह से आंखों में सूखापन महसूस होने लगता है। ज्यादा देर तक फोन चलाने या कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करने से उसकी लाइट का प्रभाव आंखों पर पड़ता है, जिससे आंखों को थकावट होने लगती है और इसके कारण कभी-कभी जलन भी होने लगती है। आंखों की जलन और सूखेपन को दूर करने के लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको जलन और ड्राइनेस से तो राहत मिलगी, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

आंखों का व्यायाम करें

जिस तरह से शरीर के हर हिस्से को व्यायाम की जरुरत होती है, उसी तरह से आंखों का भी व्यायाम करना चाहिए। इससे आपकी आंखों में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इसके लिए पहले सीधे बैठकर सामने की ओर देखें। उसके बाद एक बार दांयी और फिर बांयी ओर देखें और इसी तरह से अपनी आंखों को दोनों दिशाओं का तरफ घुमाते हुए देखें। पहले अपनी आंखों को क्लाकवाइज (घड़ी की दिशा में) घुमाएं। उसके बाद एंटी क्लाकवाइज घुमाएं। अपनी आंखों को आराम देने के लिए बीच में झपका भी सकते हैं। ये व्यायाम कुछ सेकेंड तक करें। अपनी पलकों को 20-30 सेकेंड के लिए जल्दी-जल्दी झपकाएं।

आंखों की समस्याओं को दूर करता है आंवला

आंवला विटामिन सी का अच्छा स्तोत्र है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने और समस्याओं को दूर करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। आधा कप पानी में कुछ चम्मच आंवले का जूस मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।

सौंफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आंखों के लिए अच्छे

सौंफ कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट आंखों में मुख्यत: होने वाले रोग मोतियाबिंद की होने की गति को कम करते हैं। इसके सेवन से आंखें स्वस्थ होती हैं। इसके लिए बड़ी सौंफ, चीनी और बादाम को एक साथ मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इसे लगभग 40 तक लेने के बाद आपको लाभ नजर आने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button