Landslide In Nepal: नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से त्रिशूली नदी में बही दो बसें, ड्राइवर सहित 63 यात्री थे सवार"/>

Landslide In Nepal: नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से त्रिशूली नदी में बही दो बसें, ड्राइवर सहित 63 यात्री थे सवार

नेपाल में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भूस्खलन से मदन-अश्रित राजमार्ग पर दो बसें नदी में बह गई। इन बसों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण टीम को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घटना पर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी दुख जताया है।

HIGHLIGHTS

  1. मदन-अश्रित राजमार्ग पर हुआ हादसा
  2. अल सुबह करीब 3:30 बजे हुई घटना
  3. प्रशासन चला रहा है बचाव अभियान

Landslide in Nepal एजेंसी, काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ था, इस दौरान 63 यात्रियों को लेकर गुजर रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई।

चितवन के मुख्य जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव के अनुसार सुबह करीब 3:30 बजे यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों बस में ड्राइवर सहित कुल 63 यात्री सवार थे। इंद्रदेव यादव के अनुसार, घटना के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे, जबकि दूसरी बस में 41 लोग थे। गणपति डीलक्स पर सवार तीन यात्री ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

naidunia_image

जिलाधिकारी यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे भूस्खलन से बसें बह गईं। हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश करने के हमारे प्रयासों में बाधा आ रही है।’

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर कहा कि ‘नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।’

नेपाल में हो रही भारी बारिश

गौरतलब है कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते कुछ स्‍थानों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई है। पिछले दिनों नेपाल में कोसी बराज के सभी गेट खोल दिए गए थे और करीब 3 लाख 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे कोसी नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो गई थी। इधर, खराब मौसम को देखते हुए काठमांडू से भरतपुर, चितवन तक की सभी उड़ानें भी रद्द कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button