Dental Problems: बच्चों में बढ़ रही दांतों से संबंधित समस्याएं, एक्टपर्ट ने बताई वजह"/>

Dental Problems: बच्चों में बढ़ रही दांतों से संबंधित समस्याएं, एक्टपर्ट ने बताई वजह

Teeth Care Tips: दांतों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर सागर कुशवाह ने बताया कि माता-पिता घर का बना हुआ खाना ही बच्चों को खिलाएं। जंक फूड औक कोल्ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए।

HIGHLIGHTS

  1. दांत हमारे मुंह का अहम हिस्सा हैं।
  2. दांतों की देखभाल करना जरूरी है।
  3. टूथब्रश को सही समय पर बदल दें।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Dental Problems: खानपान में बदलाव के कारण आजकल दांतों से संबंधित समस्या काफी आम हो चली है। कम उम्र में भी लोगों में अब दांतों से संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण है जागरूकता की कमी, क्योंकि लोग दांतों से संबंधित समस्याओं को लेकर लापरवाही बरतते हैं। बच्चों के मामलों में भी गंभीर नहीं होते हैं।

इन कारणों से दांतों में होती है सड़न

दंत रोग विशेषज्ञ, डॉक्टप सागर कुशवाह ने कहा कि पैरेंट्स को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि यदि बच्चों के दूध वाले दांत खराब होते हैं तो दांतों की समस्या उनमें हमेशा रहने की आशंका बढ़ जाती है। ये समस्याएं बच्चों में चाकलेट, जंक फूड, ज्यादा मीठा खाने से शुरू होती है। इसी के कारण दांतों मे सड़न भी होने लगती है।

बच्चों को घर का बना खाना खिलाएं

अभिभावक को ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों में खानपान की अच्छी आदत रहे। उन्हें बचपन से घर का बना हुआ खाने की आदत डालें। ताकि वह बाहर के खानपान से दूर रहे।

 
जंक फूड से बनाएं दूरी

दांतों में कैविटि का बनना भी एक आम समस्या हो गई है। इससे कई लोग पीड़ित है। ऐसी दंत समस्या से निपटने के लिए रूट कैनाल उपचार मरीजों को राहत पहुंचाता है। अगर दांत संबंधित समस्याओं से बचाव करना है तो जंक फूड, कोल्ड्रिंक आदि के सेवन से बचना चाहिए।

दो बार ब्रश करें

सभी लोगों को नियमित दिन में दो बार ब्रश अवश्य करना चाहिए। अधिकांश लोग सुबह तो ब्रश करते हैं, लेकिन रात में ब्रश करने से बचते हैं। लोगों को दांतों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर लापरवाही ना बरतते हुए इलाज करवाना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button