Ice Cube On Face: एक्ने या पिंपल्स से बचने के लिए चेहरे बर्फ लगा रहे हैं तो रहें सावधान, परेशानी बढ़ा सकती है ये गलतियां"/>

 

Ice Cube On Face: एक्ने या पिंपल्स से बचने के लिए चेहरे बर्फ लगा रहे हैं तो रहें सावधान, परेशानी बढ़ा सकती है ये गलतियां

यदि आपको पहले से स्किन रैशेज की समस्या है तो ऐसी जगह पर Facial Icing नहीं करना चाहिए। ज्यादा ठंडक के कारण स्किन रैशेज की समस्या बढ़ सकती है।

HIGHLIGHTS

  1. चेहरे पर बर्फ को कभी भी सीधे नहीं लगाना चाहिए।
  2. Facial Icing करने से पहले बर्फ को एक सूती कपड़े में लपेट लें, उसके बाद ही चेहरे पर फेरना चाहिए।
  3. चेहरे पर बर्फ ज्यादा देर के लिए नहीं लगाना चाहिए। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए ब्रेक भी जरूर लेना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। गर्मी के मौसम में कई लोग राहत पाने के लिए चेहरे पर बर्फ लगाकर ‘Facial Icing’ करते हैं। चेहरे पर बर्फ लगाने से जहां त्वचा के नीचे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, वहीं सनबर्न, एक्ने, पिंपल्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है, लेकिन Facial Icing करते समय कुछ बातों की सावधानी रखना बेहद जरूरी है, वरना परेशानी भी बढ़ सकती है। चेहरे पर बर्फ से मालिश करने के कई फायदे हैं, वहीं कुछ नुकसान भी होते हैं। जिनके प्रति अलर्ट रहना बेहद जरूरी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रही हैं डाइटिशियन व न्यूट्रीशियनिस्ट मीना कोरी।

सेंसिटिव स्किन को नुकसान

यदि आपकी स्किन बहुत ज्यादा संवेदनशील है तो बर्फ लगाने के बाद इसके साइड इफेक्ट भी दिखाई दे सकते हैं। बर्फ लगाने से स्किन पहले से ज्यादा ड्राई या रूखी हो सकती है। कुछ विशेष मामलों में Facial Icing करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित हो सकता है।

कपड़े में लपेट कर लगाएं बर्फ

चेहरे पर बर्फ को कभी भी सीधे नहीं लगाना चाहिए। Facial Icing करने से पहले बर्फ को एक सूती कपड़े में लपेट लें, उसके बाद ही चेहरे पर फेरना चाहिए। इससे स्किन को पूरा फायदा होता है। चेहरे पर बर्फ ज्यादा देर के लिए नहीं लगाना चाहिए। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए ब्रेक भी जरूर लेना चाहिए। लगातार Facial Icing करने से स्किन डैमेज का खतरा भी बढ़ सकता है।

naidunia_image

रैशेज वाली जगह पर बर्फ न लगाएं

यदि आपको पहले से स्किन रैशेज की समस्या है तो ऐसी जगह पर Facial Icing नहीं करना चाहिए। ज्यादा ठंडक के कारण स्किन रैशेज की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। चेहरे पर साफ पानी वाली बर्फ ही लगाना चाहिए। चेहरे पर बर्फ लगाने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें। ऐसा करने से चेहरे पर रूखापन नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button