Healthy Diet: बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है हेल्दी डाइट, इन चीजों का करें सेवन"/>

Healthy Diet: बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है हेल्दी डाइट, इन चीजों का करें सेवन

सीबीसी, सीआरपी, कुछ रूटीन में किए जाने वाले ब्लड टेस्ट है। जिससे शरीर में इन्फ्लेमेशन की जानकारी मिलती है।

HIGHLIGHTS

  1. आधुनिक जीवन शैली को जीने के लिए हमारे शरीर को अपार ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
  2. लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए हमें संतुलित आहार की आवश्यकता होती है।
  3. शुगर युक्त कोल्ड ड्रिंक के सेवन से हमें बचना चाहिए।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Healthy Diet: विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार जरूरी है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. शिखा घनघोरिया के मुताबिक, आज के भागदौड़ और व्यस्तताओं से भरी आधुनिक जीवन शैली को जीने के लिए हमारे शरीर को अपार ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस ऊर्जा को पाने और शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए हमें संतुलित आहार की आवश्यकता होती है। काम के बोझ की वजह से मेंटल डिप्रेशन, एसिडिटी, कब्ज, सिरदर्द आदि समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं।

डॉक्टर से लें सलाह

इसके साथ ही बढ़ती उम्र में कब्ज, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय की बीमारियों से संबंधित समस्या सामने आने लगी है। इन बीमारियों से बचाव के लिए प्रिजरवेटिव, अत्यधिक तेल-मसालेदार, शुगर युक्त कोल्ड ड्रिंक के सेवन से हमें बचना चाहिए। बचाव के लिए हमें एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट अपनाना चाहिए। इसके साथ ही समय-समय पर डॉक्टर के परामर्श से खून की जांचों के माध्यम से हम इंफ्लेमेशन के बारे में पता कर सकते हैं। संतुलित खाना खाने से पेट भी स्वस्थ बना रहता है, इससे आपका मूड भी काफी प्रभावित होता है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

ब्लड टेस्ट करवाते रहें

सीबीसी, सीआरपी, कुछ रूटीन में किए जाने वाले ब्लड टेस्ट है। जिससे शरीर में इन्फ्लेमेशन की जानकारी मिलती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोसैस्ड खाद्य पदार्थ, रिफाइंड शुगर, मैदा, मिठाइयां के सेवन से बचें। हमें हरी सब्जियां, साबुत अनाज, पत्तेदार सब्जियां, सूखे मेवे, विटामिन-सी से भरपूर फलों का सेवन करना चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button