Blood Pressure की समस्या हो तो गर्म दूध पीना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर"/>

Blood Pressure की समस्या हो तो गर्म दूध पीना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

HIGHLIGHTS

  1. हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर और खतरनाक समस्या है।
  2. यह समस्या अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण हो सकती है।
  3. हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट के अलावा किडनी और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियां दूर रहती है, लेकिन यदि किसी को हाई बीपी की समस्या है तो क्या ऐसी स्थिति में गर्म दूध पीना चाहिए या नहीं? इस बात को लेकर कई लोगों में मन में प्रश्न उठता है। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी।

हाई बीपी एक गंभीर समस्या

हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर और खतरनाक समस्या है। यह समस्या अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट के अलावा किडनी और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान गर्म दूध का सेवन करना भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉ. वीडी त्रिपाठी के मुताबिक, दूध एक सुपरफूड है और इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी सहित कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन हाई बीपी के समस्या होने पर लोगों को दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। गर्म दूध पीने से हाई बीपी की समस्या बढ़ सकती है।

naidunia_image

डाइट व व्यायाम

Blood Pressure की समस्या होने पर हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। खानपान में अंकुरित अनाज, फल, सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा रोज 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इसके अलावा योग, ध्यान और प्राणायाम भी रोज करना चाहिए।

बिल्कुल न करें ये काम

Blood Pressure होने पर नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ने पर हाई बीपी की समस्या बढ़ सकती है। वहीं अल्कोहल और धूम्रपान का का सेवन बंद करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button