कनाडा में सोने की सबसे बड़ी डकैती, इतने मिलियन डॉलर का गोल्ड लूटा, भारतीय मूल के 2 लोग गिरफ्तार"/>

कनाडा में सोने की सबसे बड़ी डकैती, इतने मिलियन डॉलर का गोल्ड लूटा, भारतीय मूल के 2 लोग गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  1. इस डकैती में 6,600 सोने की छड़ें चोरी हो गई हैं।
  2. जिनकी कीमत 20 मिलियन कनाडाई डॉलर से भी ज्यादा है।
  3. गिरफ्तार किए गए पांच दक्षिण एशियाई लोगों में दो भारतीय मूल के लोग हैं।

Canada Biggest Gold Heist: 17 अप्रैल 2023 को कनाडा के सबसे बड़े टोरंटो हवाई अड्डे पर सबसे बड़ी सोने की डकैती का मामला सामने आया था। बताया गया कि इस डकैती में 6,600 सोने की छड़ें चोरी हो गई हैं, जिनकी कीमत 20 मिलियन कनाडाई डॉलर से भी ज्यादा है। इस सोने की डकैती में गिरफ्तार किए गए पांच दक्षिण एशियाई लोगों में दो भारतीय मूल के लोग हैं। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ब्रैम्पटन का 54 वर्षीय परमपाल सिद्धू शामिल है, जो कि एयर कनाडा के कर्मचारी है। वहीं, एक अन्य आरोपी भारतीय कनाडाई का नाम अमित जलोटा है, जो टोरंटो के पास ओकविल से है।

दो भारतीय मूल के लोगों को किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो भारतीय लोगों के अलावा अन्य तीन लोग ब्रैम्पटन के पास जाॅर्जटाउन 43 वर्षीय अम्माद चौधरी, टोरंटो से 37 वर्षीय अली रजा और ब्रैम्पटन से 35 वर्षीय प्रसाद परमलिंगम शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 31 वर्षीय सिमरन प्रीत परेसर के खिलाफ वारंट जारी किया है, जो कि चोरी के समय एयर कनाडा की कर्मचारी थी। ब्रैम्पटन के 36 वर्षीय अर्चित ग्रोवर और मिसिसाॅगा के 41 वर्षीय अर्सलान चौधरी के खिलाफ भी वारंट जारी किया है।

20 मिलियन डॉलर से अधिक का सोना चोरी

इस सबसे बड़ी सोने की डकैती में 400 किलोग्राम से भी ज्यादा वजन वाली सोने की छड़ें स्विस बैंक रायफिसेन और वालकैम्बी द्वारा 17 अप्रैल 2023 को ज्यूरिख से टोरंटो ले जाई गई थीं। वहीं, स्विस बैंकों ने टोरंटो में शिपमेंट की सुरक्षा के लिए मियामी स्थित सुरक्षा कंपनी ब्रिंक को काम पर रखा था। उन सोने की छड़ों को टोरंटो हवाई अड्डे पर एयर कनाडा स्टोरेज डिपो में रखा गया था। जिसके तीन घंटे बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर नकली दस्तावेज दिखाए और सोना चुरा ले गया। उसी दिन जब रात साढ़े नौ बजे कनाडा के ब्रिंक के कर्मचारी शिपमेंट लेने के लिए एयर कनाडा कार्गो डिपो पहुंचे, तो सोना पहले ही जा चुका था।

ब्रिंक ने बताया कि एयर कनाडा कर्मियों में अज्ञात व्यक्ति को शिपमेंट जारी कर दिया गया था, जो इसे लेकर फरार हो गए। अधिकारियों ने आग्रह किया है कि इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी रखने वाले व्यक्ति सामने आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button