CM हिमंत ने राहुल-प्रियंका को बताया- अमूल बेबी, कहा- इनको देखने से अच्छा गैंडों को देखो"/>

CM हिमंत ने राहुल-प्रियंका को बताया- अमूल बेबी, कहा- इनको देखने से अच्छा गैंडों को देखो

HIGHLIGHTS

  1. जोरहाट में प्रियंका गांधी का रोड शो
  2. हिमंत का गांधी परिवार पर निशाना बोले- वे अमूल बेबी हैं
  3. 11 सीटों पर ताल ठोंक रही भाजपा

एएनआई, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने दोनों कांग्रेस नेताओं को अमूल बेबी बता दिया। उन्होंने कहा कि असम के लोगों का दोनों भाई-बहनों को देखने से क्या फायदा होगा। उनके लिए इससे अच्छा होगा कि वह बाघ-गैंडों को देख लें।

असम के सीएम हिमंत पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि असम के लोग गांधी परिवार के ‘अमूल बेबी’ की जनसभाओं में आखिर क्यों आएंगे? उनको ज्यादा आनंद जंगलों में घूमकर वहां के जानवरों को देखकर आएगा। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने असम में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने असम के जोरहाट में कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button