Kerala: PM Modi स्त्री शक्ति कार्यक्रम में बोले- देश में मोदी की गारंटी की चर्चा, कांग्रेस ने नारी शक्ति को किया कमजोर"/>

Kerala: PM Modi स्त्री शक्ति कार्यक्रम में बोले- देश में मोदी की गारंटी की चर्चा, कांग्रेस ने नारी शक्ति को किया कमजोर

एएनआई, त्रिशूर। PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दशिक्ष के राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वह आज केरल दौरे पर हैं। वह केरल के त्रिशूर में रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद वह स्त्री शक्ति समागम में महिलाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी स्त्री ‘स्त्री शक्ति समागम’ कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। यह अक्सर देखा जाता है कि पीएम मोदी रोड शो के बाद सीधे मंच पर जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हजारों महिलाओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने उनके बीच में जाकर अभिवादन किया। इस दौरान महिलाएं मोदी-मोदी के नारे लगाती रहीं।

केरल की बेटियों का देश में योगदान

त्रिशूर में स्त्री शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज शिवगंगे की महान रानी वेलु नचियार की जन्मजयंती है। आज समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की भी जन्म जयंती है। नारी शक्ति का सामर्थ्य कितना बड़ा होता है यह इन दोनों से सीखने को मिलता है। केरल की बेटियों ने भारत की आजादी, संस्कृति और संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button