National Walking Day 2024: खोजे बहाने, रोज 30 मिनट पैदल चलें, फायदे देखकर चौंक जाएंगे"/>

National Walking Day 2024: खोजे बहाने, रोज 30 मिनट पैदल चलें, फायदे देखकर चौंक जाएंगे

National Walking Day 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह शरीर को फिट रखने के साथ कई गंभीर बीमारियों को भी आने से रोकता है। प्रतिदिन 30 मिनट वाक करने से हृदय संबंधी बीमारी कम होती है। डायबिटिक मरीजों के लिए यह लाभप्रद है। हड्डियों को मजबूत और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। आज की व्यस्ततम जीवनशैली में लोगों के पास घूमने के लिए समय नहीं है, लेकिन उन्हें भी पैदल चलने के बहाने ढूंढ़ने होंगे। 30 मिनट वाक करने से काफी कैलोरी बर्न होती है, जो आपको फिट रखने का काम करती है।

10 हजार स्टेप चलकर 400 से 500 कैलोरी कर सकते हैं बर्न

आज लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल चुकी है। देर रात सोना, सुबह देर से उठना दिनचर्या में शामिल है। ऐसे लोगों को घूमने के बहाने ढूंढ़ने होंगे। वरिष्ठ चिकित्सक डा. सीएस जायसवाल ने बताते हैं कि यदि रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो 400 से 500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसके साथ ही एक महीने में एक इंच कमर का फैट भी कम किया जा सकता है।

 

naidunia_image

 

जिन लोगों के पास समय नहीं है, वे अपने कार्यालय से एक किमी पहले वाहन रख दें और पैदल गंतव्य तक जाएं। लिफ्ट का उपयोग न करते हुए सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। काम के बीच-बीच में भी पैदल चल सकते हैं।

 

शारीरिक व दिमागी स्वास्थ्य के लिए अच्छा है घूमना

 

– पैदल चलने से आपको कम से कम 150 से 200 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती हैं। ऊंचाई पर पैदल चला जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

 

– वाकिंग एक कार्डियो वर्कआउट है। यह आपके रक्त से कोलेस्ट्राल को कम करने में मदद करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और रोकता भी है।

 

– डायबिटीज के मरीजों के लिए पैदल चलना किसी वरदान से कम नहीं है।

 

– पैदल चलना न सिर्फ हमारे शारीरिक बल्कि दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। यह दिमाग को तेज करने में सहायक है और याद करने की क्षमता के कार्यों में सुधार करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है।

 

– हर रोज वाक करने से जोड़ों को चिकनाई मिलती है । घुटनों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button