VIDEO: ‘विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे’, राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी का संबोधन"/>

VIDEO: ‘विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे’, राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी का संबोधन

HIGHLIGHTS

  1. 11 हजार से अधिक पदाधिकारी जुटे हैं दिल्ली में
  2. पहले दिन मोदी की गारंटी पर प्रस्ताव पारित
  3. लोकसभा चुनाव में कमल का फूल होगा हर सीट पर प्रत्याशी

एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन है। समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ। अपने संबोधन के शुरू में पीएम मोदी ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज को याद किया और भावुक हुए। पीएम मोदी बोले- आचार्य विद्यासागर महाराज जी के दर्शन नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने युवाओं को परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। अब मैं इससे पहले अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधा।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  •  

        • तय है कि 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार आ रही है।आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पर के नारे लगा रहे हैं। और NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा।
                    • हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी
            • पीएम मोदी ने कहा कि इस साल देश का जो युवा 18 साल का हुआ है, वो 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान करेगा। हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए अगले 100 दिन बहुत अहम है। हमें हर वोटर तक पहुंचना है।

           

            • भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से हमें जनता-जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। 2024 में तीसरी बार सरकार बनाकर हम जनसेवा और राष्ट्र सेवा का अप्रतिम इतिहास रचने जा रहे हैं।

           

                • हमे सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी BJP को ही मिलेंगी। इन दो दिनों में जो चर्चा और विचार-विमर्श हुआ है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे संकल्प को दृढ़ करने वाली बातें हैं।
            •  

                • भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घन्टे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है, लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं।

               

                    • भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपनें देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता। सपनें भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।

                   

            •  

                • जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है। गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है। 7 दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है। 7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।

           

          अमित शाह कहा कि INDIA गठबंधन 7 परिवारों का गठबंधन है। सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है। शरद पवार अपनी बेटी को सीएम बनाना चाहते हैं। लालू यादव अपने बेटे को, तो ममता बनर्जी अपने भतीजों को सीएम बनाना चाहती हैं।

           

          अमित शाह के संबोधन की बड़ी बातें

           

            • नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है।

           

            • आज गरीबों को मकान मिले हैं। हर घर में नल से जल आ रहा है।

           

            • आज नक्सलवाद और आतंकवाद अंतिम सांसे गिन रहा है।

           

            • कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले किए। भ्रष्टाचार को पाला-पोसा है।

           

        • हमारा लक्ष्य 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है।

       

      BJP National Convention 2024 LIVE Updates

      राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर एक मिनट का मौन रखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button