Ayurvedic Herbs For Heart: हार्ट ब्लॉकेज को रोकती है ये हर्ब्स, रोज कुछ मात्रा में जरूर करें सेवन"/>

Ayurvedic Herbs For Heart: हार्ट ब्लॉकेज को रोकती है ये हर्ब्स, रोज कुछ मात्रा में जरूर करें सेवन

HIGHLIGHTS

  1. दालचीनी एक स्वादिष्ट मसाले के रूप में किचन में इस्तेमाल की जाती है।
  2. यह मनमोहक खुशबू के लिए भी खानपान में इस्तेमाल की जाती है।
  3. इसके औषधीय गुणों के कारण लोग हजारों वर्षों से दालचीनी का उपयोग कर रहे हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। वर्तमान में अनियमित जीवनशैली और खानपान के लापरवाही के कारण कम उम्र में ही लोगों को हार्ट ब्लॉकेज की समस्या हो जाती है। आर्टरी ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक की समस्या इन दिनों आए दिन सीसीटीवी कैमरे में कैद जाती है। ऐसे में यदि आप भी अपने दिल को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए? इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव।

अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल में कई औषधीय गुण होते हैं। यह हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार करती करती है। अर्जुन की छाल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है। अर्जुन की छाल के पानी में कुछ देर उबालने के बाद इस्तेमाल करना चाहिए।

दालचीनी एक स्वादिष्ट मसाले के रूप में किचन में इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा यह मनमोहक खुशबू के लिए भी खानपान में इस्तेमाल की जाती है। इसके औषधीय गुणों के कारण लोग हजारों वर्षों से दालचीनी का उपयोग कर रहे हैं। दालचीनी रक्तचाप कम करने में भी मदद करती है। रोजाना दालचीनी का उपयोग करने से हृदय रोग की खतरा कम हो जाता है।

naidunia_image

लहसुन

लहसुन में तेज गंध होती है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। लहसुन आपके दिल के दौरे या स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकता है।

लाल मिर्च

लाल मिर्च में कैप्साइसिन नाम का एक यौगिक होता है, आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करती है। लाल मिर्च का सेवन करने से ज्यादा भूख नहीं लगती है। इसमें फाइबर भी काफी ज्यादा होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button