खाने में ऊपर से नमक छिड़कना करें बंद, इन नुकसानों से खुद को बचाएं"/>

खाने में ऊपर से नमक छिड़कना करें बंद, इन नुकसानों से खुद को बचाएं

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। नमक खाने में स्वाद को बढ़ा देता है। इसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी उतना जरूरी होता है। इसका सेवन करते समय सही मात्रा का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसका सामान्य मात्रा में सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन आपको खाने के ऊपर नमक डालने की आदत है, तो यह बहुत ही नुकसान करने वाला है। इसका अधिकमात्रा में सेवन कई तरह की बीमारियां आपको दे सकता है। आइए जानते हैं नमक ज्यादा का सेवन करने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती है?

ज्यादा नमक खाने के नुकसान

  • नमक के ज्यादा सेवन से आपको बीपी की समस्या हो सकती है। नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी जमा होने की समस्या शुरू हो जाती है। इससे ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ने लग जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है।naidunia_image
      • नमक ज्यादा खाने से आप हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो जाएंगे। यह आपके दिल पर ज्यादा दबाव बना देता है, जिससे ब्लड को पंप करने में उसे अधिक मेहनत करनी होती है। यह आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी समस्याओं दे देता है।
  •  

      • नमक ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में सूजन आ सकती है। इसको एडिमा कहा जाता है, इसमें हाथ और पैरों में ही समस्या होती है।

     

    डिस्केलेमर

    इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नई दुनिया की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button