National Dengue Day 2024: डेंगू से बचना है तो ये आयुर्वेदिक तेल देंगे राहत, दूर भाग जाते हैं मच्छर"/>

National Dengue Day 2024: डेंगू से बचना है तो ये आयुर्वेदिक तेल देंगे राहत, दूर भाग जाते हैं मच्छर

सिट्रोनेला तेल सिट्रोनेला घास से निकाला जाता है। यह तेल मच्छरों को काटने से रोकता है।

HIGHLIGHTS

  1. पूरे शरीर पर सिट्रोनेला तेल लगाने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
  2. आप इस तेल की कुछ बूँदें मोमबत्ती या वेपोराइज़र में भी मिला सकते हैं।
  3. घर में शाम के समय कपूर का तेल जलाने से भी मच्छर दूर भाग जाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। गर्मी के सीजन में मच्छरों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। इस कारण से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप भी गर्मी के मौसम में मच्छरों को अपने घर से दूर रखना चाहते हैं तो कुछ खास तरह के पौधे घर में या घर के आसपास लगा सकते हैं। जिससे मच्छर घर के आसपास भी नही आएंगे।

नीम का तेल

नीम का तेल एक प्रभावी मच्छर प्रतिरोधी है। नीम का तेल और नारियल का तेल बराबर मात्रा में मिलाएं और अपने शरीर पर लगाएं। यह आपको कम से कम 8 घंटे तक मच्छर के काटने से बचाएगा।

naidunia_image

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल को नींबू के साथ मिलाकर लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। इन दोनों में सिनेओल होता है, जिसमें एंटीसेप्टिक और कीट-विकर्षक गुण होते हैं। नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल को समान मात्रा में मिलाएं और शरीर पर लगाना चाहिए।

सिट्रोनेला तेल

सिट्रोनेला तेल सिट्रोनेला घास से निकाला जाता है। यह तेल मच्छरों को काटने से रोकता है। पूरे शरीर पर सिट्रोनेला तेल लगाने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आप इस तेल की कुछ बूँदें मोमबत्ती या वेपोराइज़र में भी मिला सकते हैं। इसकी गंध से मच्छर दूर भाग जाते हैं।

कपूर का तेल

इसके अलावा घर में शाम के समय कपूर का तेल जलाने से भी मच्छर दूर भाग जाते हैं। कमरे में कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। कमरे को 15 मिनट के लिए बंद कर दें।

तुलसी का तेल

तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं। यह मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है। घर के आसपास तुलसी के पौधे लगाने से घर में मच्छर प्रवेश नहीं करते हैं। इसके अलावा घर के आसपास गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button