वेट लॉस से लेकर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने तक, इतने फायदों से भरपूर

कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जो फायदों से भरपूर होती हैं लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं। अरबी की सब्जी भी ऐसी ही सब्जी है। पोषक तत्वों की बात करें, तो अरबी की सब्जी विटामिन ए, बी और सी, फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होती है। आप अगर वेजिटेरियन हैं, तो आपको डाइट में अरबी की सब्जी जरूर शामिल करनी चाहिए। सबसे खास बात यह है कि इस सब्जी में कैल्शियम भी होता है इसलिए जोड़ों और हड्डियों के दर्द से बचने के लिए भी आपको यह सब्जी जरूर खानी चाहिए। आइए, जानते हैं इसके फायदे- 


वेट लॉस 
वेट लॉस की कोशिशों में लगे लोगों को अरबी को उबालकर इस पर सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर खाना चाहिए। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। आप ब्रेकफास्ट में अरबी खा सकते हैं। 


इम्यूनिटी 
आपकी इम्यूनिटी अगर कमजोर है, तो आपको विटामिन-सी की मात्रा का ज्यादा सेवन करना चाहिए। विटामिन सी के स्त्रोत के रूप में अरबी सबसे अच्छा उपाय है। इससे आप खांसी-जुकाम जैसी कई सीजनल बीमारियों से बचे रहेंगे। 

ब्लड शुगर 
ब्लड शुगर बढ़ जाने पर डायबिटीज समेत कई दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको अरबी जरूर खानी चाहिए। अरबी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।


आंखें 
आपकी आंखों के लिए भी अरबी बहुत फायदेमंद है। अरबी में मौजूद बीटा-कैरोटीन तथा क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। कभी-कभी आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे आंखों में अक्सर दर्द रहता है, इससे बचाव के लिए अरबी जरूर खाएं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button