Aaj Ka Rashifal 1 Feb 2024: इन राशि वालों के लिए सफलता से भरपूर रहेगा आज का दिन, आय में वृद्धि होगी"/>

Aaj Ka Rashifal 1 Feb 2024: इन राशि वालों के लिए सफलता से भरपूर रहेगा आज का दिन, आय में वृद्धि होगी

Aaj Ka Rashifal 1 Feb 2024: किसी परिजन से विवाद हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें।

HIGHLIGHTS

  1. मेष: परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें
  2. वृषभ: बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। पति और पत्नी में मतभेद की आशंका।
  3. मिथुन: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बाहर का खाना न खाएं।

Aaj Ka Rashifal 1 Feb 2024: आज 1 फरवरी 2024, गुरुवार कोविक्रम सम्वत 2080, मास अमांत पौष, मास पूर्णिमांत माघ की तिथि षष्ठी है। सूर्योदय का समय 07:09 बजे, वहीं चन्द्रोदय रात 11:47 बजे होगा। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का उपयोग संभलकर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 
 

 

naidunia_image

आज दिनभर व्यस्तता और भागदौड़ रहेगी। आज मन में अशांति रह सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। पति और पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

naidunia_image

 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बाहर का खाना न खाएं। सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। पिछले दिनों से जिस काम को करने की कोशिश में हैं, वो पूरा होगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा।

 

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज अलर्ट रहें। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। झूठा आरोप लग सकता है। सेहत खराब हो सकती है। कमजोरी महसूस करेंगे। मन अशांत रहेगा। अपने इष्टदेव का ध्यान करें।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

naidunia_image

किसी परिजन से विवाद हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें। खानपान की लापरवाही परेशानी में डाल सकती है।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

naidunia_image

 

आज का दिन आपके लिए सफलता लेकर आएगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

 

naidunia_image

सेहत को लेकर आज चिंतित हो सकते हैं। मन में आशंका बनी रहेगी। सोच समझकर निवेश करें। नुकसान की आशंका बनी हुई है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और नए काम के रास्ते खुलेंगे।

 

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

 

naidunia_image

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने की अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती हैं।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कोर्ट केस में जीत मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

 

naidunia_image

परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे। नया काम शुरू कर सकते हैं। सफलता मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button