Chicago School Firing: शिकागो में स्कूली बच्चों पर फायरिंग, इलाज के दौरान 2 मासूमों की मौत, आरोपियों की तलाश जारी"/>

Chicago School Firing: शिकागो में स्कूली बच्चों पर फायरिंग, इलाज के दौरान 2 मासूमों की मौत, आरोपियों की तलाश जारी

HIGHLIGHTS

  1. यह वारदात शुक्रवार को दोपहर करीब 12.25 बजे हुई।
  2. दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
  3. कुछ देर बाद ही दोनों बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आईएएनएस, शिकागो। अमेरिकी शहर शिकागो में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। यहां एक स्कूल से लौट रहे दो मासूम बच्चों के अज्ञात आरोपी ने गोलीबारी कर दी। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 12.25 बजे हुई। वारदात के बाद दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो लड़कों को मारी गोली

शिकागो अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने कहा, नकाबपोश संदिग्ध दो वाहनों से बाहर निकले और इनोवेशन हाई स्कूल से बाहर निकल रहे छात्रों के एक समूह पर गोलियां चला दीं, जिसमें दो छात्र गंभीर घायल हो गए। लैरी लैंगफोर्ड के बताया कि बच्चों को गंभीर हालत में नॉर्थवेस्टर्न मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

naidunia_image

शिकागो पुलिस ने कहा कि 16 और 17 साल की उम्र के लड़के दोपहर 12:25 बजे के आसपास इनोवेशन हाई स्कूल से बाहर छात्रों के एक समूह में शामिल थे, जब उन्हें गोली मार दी गई। शिकागो के उप पुलिस प्रमुख जॉन हेन ने कहा कि जहां भी इस तरह की त्रासदी होती है, यह परिवारों के साथ-साथ हर किसी के लिए हृदय विदारक होती है। शिकागो शहर के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने एक बयान जारी कर गोलीबारी पर शोक जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button