Ayodhya Street Food: अयोध्या जा रहे हैं तो एक बार जरूर चखें ये स्ट्रीट फूड, कहीं नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद"/>

Ayodhya Street Food: अयोध्या जा रहे हैं तो एक बार जरूर चखें ये स्ट्रीट फूड, कहीं नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद

HIGHLIGHTS

  1. अयोध्या में पूड़ी, कचौड़ी जैसा स्ट्रीट फूड भी काफी पसंद किया जाता है।
  2. कचौड़ी में तरह-तरह की सब्जियों और दालों की स्टफिंग इसका स्वाद बढ़ा देती है।
  3. अयोध्या में मूंग और उड़द दाल की कचौड़ी काफी खाई जाती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भगवान राम की अयोध्या नगरी इन दिनों सुर्खियों में है। 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए यहां देशभर से आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले भक्त जहां अयोध्या के धार्मिक स्थलों पर मत्था टेक रहे हैं, वहीं अयोध्या के मशहूर जायकेदार पकवानों का आनंद ले रहे हैं। यदि आप भी अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यहां की गलियों में महकने वाले इन स्ट्रीट फूड का मजा लेना न भूलें।

चटपटी चाट

उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में मिलने वाली चाट का स्वाद यदि आप एक बार ले लेंगे तो शायद ही कभी भूल पाएंगे। अयोध्या की चटपटी चाट का जायका भी आप कभी नहीं भूल पाएंगे। चाट में खट्टी-मीठी चटनी, मसालेदार छोले, खुशबू बिखेरती धनिया की महक अयोध्या में आपको अपनी ओर खींच लेगी। अयोध्या में शाम होते ही चाट के ठेलों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। सर्दियों में तो गरम चाट का मजा ही और होता है।

naidunia_image

दाल कचौड़ी

अयोध्या में पूड़ी, कचौड़ी जैसा स्ट्रीट फूड भी काफी पसंद किया जाता है। कचौड़ी में तरह-तरह की सब्जियों और दालों की स्टफिंग इसका स्वाद बढ़ा देती है। अयोध्या में मूंग और उड़द दाल की कचौड़ी काफी खाई जाती है। इसे चटनी या सब्जी के साथ परोसा जाता है। ऐसा स्वाद आपको देश के किसी अन्य शहर में शायद की चखने को मिले। इसलिए यदि आप अयोध्या जाएं तो इस स्वाद को चखना न भूलें।

दही भल्ले

अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं तो यहां के दही भल्ले खाना न भूलें। दाल से बने वडे और साथ में दही, खट्टी-मीठी चटनी का स्वाद मुंह में पानी भर देगा। दही भल्ले यहां की गलियों में मिलने वाला एक स्वादिष्ट पकवान है।

केसर वाली रबड़ी

यदि आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो अयोध्या की रबड़ी खाना न भूलें। ड्राई फ्रूट्स और केसर के स्वाद वाली रबड़ी यहां काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा चाशनी में डूबी जलेबी भी यहां काफी पसंद की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button