Calcium Rich Foods: 30 साल के बाद कमजोर होने लगती है हड्डियां, दूध के साथ इन चीजों का भी जरूर करें सेवन"/>

Calcium Rich Foods: 30 साल के बाद कमजोर होने लगती है हड्डियां, दूध के साथ इन चीजों का भी जरूर करें सेवन

HIGHLIGHTS

  1. बादाम में कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
  2. बादाम हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
  3. बादाम कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, विटामिन-ई, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भी भरपूर होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखना बेहद जरूर है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख पोषक तत्व है, और इसे अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में शामिल करना आवश्यक है। दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, लेकिन 30 साल की उम्र के बाद दूध के अलावा इन चीजों का सेवन भी जरूर चाहिए।

बादाम (Almonds)

डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, बादाम में कैल्शियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। बादाम हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। बादाम कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, विटामिन-ई, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भी भरपूर होता है, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

naidunia_image

ब्रोकली (Broccoli)

ब्रोकली भी फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के कारण ब्रोकली सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। 30 साल की उम्र के बाद ब्रोकली का सेवन करना हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है और हड्डियां भी मजबूत रहती है।

चिया सीड्स (Chia Seeds)

चिया सीड्स दिखने में भले ही छोटे होते हैं लेकिन ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यर हड्डियों को मजबूत करते हैं और इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं।

अंजीर भी जरूर खाएं

अंजीर भी एक ऐसा फल है, जिसे 30 साल की उम्र के बाद जरूर सेवन करना चाहिए। अंजीर में कैल्शियम के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। यह शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button