Chandigarh Mayor Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले साथ आए कांग्रेस व आप, यहां भाजपा का मिलकर करेंगे सामना"/>

Chandigarh Mayor Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले साथ आए कांग्रेस व आप, यहां भाजपा का मिलकर करेंगे सामना

एएनआई, चंडीगढ़। आप और कांग्रेस गठबंधन कर अपना पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने इस बात की जानकारी दी।

एजेंसी एएनआई के अनुसार कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने बताया कि दोनों पार्टियों ने मिलकर इस मामले पर गंभीर चर्चा की। उसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि आप महापौर पद के लिए चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस उप महापौर पद के लिए उतरेगी।
 

मंथन के बाद लिया गया फैसला

पवन कुमार बंसल ने कहा कि नगर निगम का चुनाव लोकसभा चुनाव से पहले पड़ गया है। आप और कांग्रेस दोनों ही इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। हमने बैठकर निगम चुनाव को लेकर बात की। हम इस निर्णय पर पहुंचे कि आप महापौर पद के लिए उतरेगी। कांग्रेस उप महापौर पद के लिए लड़ेगी।

बंसल ने बताया कि आप और कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। हमारे बीच राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर एक आम सहमति है। अभी सबसे ज्यादा जरूरी भाजपा को सत्ता से बाहर कर लोकतंत्र की रक्षा करना है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 35 पार्षद डालेंगे वोट

चंडीगढ़ मेयर के लिए 18 वोटो की जरूरत होती है। भाजपा के पास 14 पार्षद व एक सांसद को मिलाकर कुल 15 वोट हैं। वह सबसे बड़ी पार्टी है। आप के पास 13 व कांग्रेस के पास 7 पार्षद हैं। शिरोमणि अकाली दल के पास 1 ही पार्षद है। बहुमत के लिए 18 पार्षदों की जरूरत है। आप और कांग्रेस के गठबंधन के बाद उनके पास 20 पार्षदों के वोट हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button