लंदन में बोले राजनाथ सिंह, ‘पीएम मोदी के कहने पर 4-5 घंटे रोका गया था रूस-यूक्रेन युद्ध, ताकि भारतीयों का रेस्क्यू हो सके’"/>

लंदन में बोले राजनाथ सिंह, ‘पीएम मोदी के कहने पर 4-5 घंटे रोका गया था रूस-यूक्रेन युद्ध, ताकि भारतीयों का रेस्क्यू हो सके’

एजेंसी, नई दिल्ली। ब्रिटेन दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। लंदन में एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत को कोई डरा नहीं सकता है। यह बात चीन भी समझ गया है और अब भारत को महाशक्ति मानने लगा है।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने ग्लोबल टाइम्स प्रकाशित एक आलेख का भी जिक्र किया, जिसमें भारत-चीन संबंधों पर लिखते हुए भारत की ताकत का विशेष उल्लेख किया गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत को लेकर चीन की सोच बदली है। अब चीन भी भारत को शक्तिशाली देश मानने लगा है। भारत किसी भी देश के साथ दुश्मनी नहीं चाहती है। पूरी दुनिया हमारे इस रुख से वाकिफ है। हम सभी से मित्रवत संबंध चाहते हैं।

मोदी ने रुकवाया था रूस-यूक्रेन युद्ध

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के साथ युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

लंदन में नागरिक अभिनंदन समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के नेताओं के साथ चर्चा की। मोदी के कूटनीतिक प्रयासों के परिणामस्वरूप युद्ध संघर्ष में 4-5 घंटे रोका गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button