Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, 6700 किमी का रूट, 14 जनवरी से होगी शुरू"/>

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, 6700 किमी का रूट, 14 जनवरी से होगी शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Bharat Jodo Nyay Yatra: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदल गया है। अब यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याया यात्रा’ होगा। कांग्रेस सांसद गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता उपस्थित रहे।

जयराम नरेश ने दी जानकारी

बैठक के बाद जयराम नरेश ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मीटिंग में 2024 के इलेक्शन की तैयारी और मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जाने वाली यात्रा पर चर्चा हुई।

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप ?️

?मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)

• मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला

• नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला

• असम | 833 किमी | 17 जिला

• अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला

• मेघालय | 5 किमी | 1 जिला

• पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला

• बिहार

भारत जोड़ो यात्रा से बदला देश का माहौल

जयराम नरेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा ने पूरे देश का माहौल बदल दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने कहा, ‘ये यात्रा कांग्रेस और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।’

यात्र का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा

कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष और सभी नेताओं की सहमति से निर्णय लिया गया कि यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। राहुल गांधी यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button