Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर करें काले तिल का उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि"/>

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर करें काले तिल का उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। मकर शनि की राशि है। दोनों ही शत्रु ग्रह हैं। कुछ विशेष उपाय से जन्म कुंडली में सूर्य और शनि को मजबूत किया जा सकता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Makar Sankranti 2024: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत खास माना जाता है। मकर संक्रांति का धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र में महत्व है। सूरज के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। सूर्य फिलहाल धनु राशि में विराजमान है। 15 जनवरी को भास्कर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजा एक साल में 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं। जिसे संक्रांति कहते है। मकर संक्रांति से सूर्य दक्षिण से उत्तरायण तक की यात्रा शुरू करते है।

 
 

धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। मकर शनि की राशि है। दोनों ही शत्रु ग्रह हैं। कुछ विशेष उपाय से जन्म कुंडली में सूर्य और शनि को मजबूत किया जा सकता है।

 

मकर संक्रांति 2024 के दिन करें ये उपाय

1. मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व है। अगर आप नदी में डुबकी लगाने में सक्षम नहीं है तो घर पर पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।

 

2. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें। तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प, हल्दी, अक्षत और कुमकुल डालें। इस उपाय से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।

 
 

3. मकर संक्रांति 2024 के दिन काले तिल, गुड़, ऊनी कपड़े और कंबल का दान करें। इस से सूर्य और शनि देव की कृपा बनी रहेगी।

4. मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन करें। ऐसा करने से जीवन में सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button