Black Garlic Benefits: ब्लड शुगर कम करने के साथ कैंसर से भी बचाता है काला लहसुन, जानें क्या है फायदे"/>

Black Garlic Benefits: ब्लड शुगर कम करने के साथ कैंसर से भी बचाता है काला लहसुन, जानें क्या है फायदे

HIGHLIGHTS

  1. काला लहसुन शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  2. यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा में सुधार करता है।
  3. काले लहसुन के सेवन से ये समस्याएं नहीं होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। काला लहसुन जहां रंग गहरा और स्वाद में हल्की मिठास लिए होता है, वहीं यह स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। काला लहसुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और यह कई बीमारियों से बचाव में सहायक होता है। काले लहसुन के औषधीय गुणों के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दे रहे हैं इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव।

सूजन कम करता है लहसुन

काले लहसुन में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं। इसके अलावा यह सूजन कम करने में भी मदद करता है। हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट ऐसे यौगिक हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इसके लगातार सेवन में वृद्धावस्था आने की रफ्तार धीमी हो जाती है।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

काला लहसुन शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा में सुधार करता है। शरीर में शुगर का हाई लेवल किडनी की समस्याएं, संक्रमण और हृदय रोग जैसी जटिलताओं का खतरा बढ़ा देता है। काले लहसुन के सेवन से ये समस्याएं नहीं होती है।

ट्राइग्लिसराइड में गिरावट

काले लहसुन दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। काला लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स वसा के प्रकार हैं, जो धमनियों को अवरुद्ध कर सकते हैं।

कैंसर से बचाव

काले लहसुन में कैंसर-विरोधी गुण होते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास और प्रसार को रोक सकते हैं। डॉ. अखिलेश भार्गव के मुताबिक, काला लहसुन कोलन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को कम कर सकता है। काला लहसुन ल्यूकेमिया कोशिकाओं को भी बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा काला लहसुन अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों में काफी फायदेमंद होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button