विपक्ष का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, राहुल बोले- युवकों को संसद में घुसता देख भाग निकले थे BJP सांसद"/>

विपक्ष का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, राहुल बोले- युवकों को संसद में घुसता देख भाग निकले थे BJP सांसद

एएनआई, दिल्ली। इंडिया गठबंधन ने 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दिया। विपक्ष ने इस प्रदर्शन का नाम सेव डेमोक्रेसी प्रोटेस्ट रखा। कांग्रेस, आरजेडी, टीएमसी, सपा, एनसीपी, डीएमके सहित कई और दल इस प्रदर्शन में शामिल हुए। इस बीच राहुत गांधी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दो-तीन युवको के संसद में धुआं फैलाता देख भाजपा के सांसद भाग निकले। अपने आप को देशभक्त कहने वालों की हवा निकल गई।

राहुल गांधी ने कहा कि 2-3 युवक संसद में घुसे और धुआं छोड़ा। इस पर बीजेपी सांसद भाग गए। इस घटना में सुरक्षा उल्लंघन का सवाल तो है ही, लेकिन दूसरा सवाल ये भी है कि उन्होंने इस तरह विरोध क्यों किया। देश में बेरोजगारी है।
 

मीडिया ने नहीं की बेरोजगारी पर बात

राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया ने देश में बेरोजगारी पर बात नहीं की। उन्होंने संसद के बाहर मेरे वीडियो बनाने पर बात की। 150 सांसदों को निलंबित करने पर कोई बात नहीं की। उन्होंने सरकार से निलंबन और बेरोजगारी पर कोई सवाल नहीं किया।

भाजपा नहीं दे रही दलित को मौका

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संविधान के तहत हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। जब हम (संसद में) नोटिस देते हैं तो हमें नोटिस पढ़ने का मौका भी नहीं दिया जाता। क्या मुझे यह कहना चाहिए कि भाजपा सरकार एक दलित को बोलने नहीं दे रही है? आप हमसे बोलने का अधिकार नहीं छीन सकते। यह आजादी हमें जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी ने दी थी। आप विपक्षी सांसदों को निलंबित करें और निर्विरोध कानून पारित करें। हमें एक साथ लड़ना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button