Year Ender 2023: चंद्रयान-3 से महिला आरक्षण बिल तक, जनवरी से दिसंबर 2023 इन कारणों से रखा जाएगा याद"/>

Year Ender 2023: चंद्रयान-3 से महिला आरक्षण बिल तक, जनवरी से दिसंबर 2023 इन कारणों से रखा जाएगा याद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: वर्ष 2023 का समापन होने जा रहा है। इस साल देश-दुनिया में कई घटनाएं हुई। चंद्रयान-3 की सफलता ने भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं, भूकंप ने तुर्किए और सीरिया में तबाही मचा दी। इजरायल और हमास की लड़ाई ने दुनिया की मुसीबत बढ़ा दी। आइए जानते हैं जनवरी से दिसंबर 2023 के बीच हुई बड़ी घटनाओं के बारे में जिन्हें बरसों तक याद रखा जाएगा।

जनवरी 2023

18 जनवरी- दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

24 जनवरी- अडानी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी।

25 जनवरी- शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुई थी।

30 जनवरी- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाले गए भारत जोड़ो यात्रा का समापन हुआ।

फरवरी 2023

6 फरवरी- तुर्किए और सीरिया में भूकंप के करण 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई।

16 फरवरी- त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

24 फरवरी- उत्तर प्रदेश में विधायक राजू पाल मर्डर मामले के गवाह उमेश पाल और उसके गनर की हत्या कर दी गई।

26 फरवरी- शराब घोटाला केस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने अरेस्ट किया।

27 फरवरी- मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

मार्च 2023

2 मार्च- त्रिपुरा, नागालैंड और मेघायल विधानसभा चुनाव में वोटिंग की गिनती की गई। मेघायल में एनपीपी की सरकार बनी। त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की जीत हुई।

8 मार्च- फिल्म निर्माता और एक्टर सतीश कौशिक का देहांत।

23 मार्च- मोदी सरनेम केस में वायनाड सांसद राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा।

24 मार्च- मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हुई थी।

अप्रैल 2023

1 अप्रैल- हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

15 अप्रैल- अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

23 अप्रैल- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह मोगा से गिरफ्तार हुआ।

मई 2023

3 मई- आरक्षण के मामले को लेकर मणिपुर में आदिवासी एकता मार्च निकाली गई। जिस कारण राज्य में हिंसा शुरू हुई।

4 मई- मणिपुर में हिंसा के दौरान दो औरतों को भीड़ ने नंगा कर घुमाया।

10 मई- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई।

13 मई- कर्नाटक चुनाव में वोटों की गिनती हुई। कांग्रेस की सरकार बनी।

28 मई- नए संसद भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया।

जून 2023

2 जून- ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। 295 लोगों की मौत हो गई

18 जून-कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया।

जुलाई 2023

14 जुलाई- इसरो ने रॉकेट एलवीएम3 एम4 से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया।

18 जुलाई- 28 विपक्षी राजनीतिक दलों ने मिलकर इंडिया नाम का गठबंधन बनाया।

31 जुलाई- हरियाणा के नूंह में धार्मिक यात्रा पर हमला। हिंसा में छह लोगों की मौत।

अगस्त 2023

11 अगस्त- सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई।

10 अगस्त- मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया।

23 अगस्त- चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की।

23 अगस्त- मिजोरम के सैरांग में रेलवे का पुल गिरा और 17 लोगों की मौत हो गई।

सितंबर 2023

2 सितंबर- इसरो ने सूर्य मिशन आदित्य एल1 लॉन्च किया।

7 सितंबर- शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हुई थी।

9 से 10 सितंबर- नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।

17 सितंबर- भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया। टीम इंडिया ने 10 विकेट से मैच जीत लिया।

20 से 21 सितंबर- महिला आरक्षण बिल 20 को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पास हुआ।

अक्टूबर 2023

2 अक्टूबर- बिहार सरकार ने जाति आधारिक गणना की रिपोर्ट पेश की।

7 अक्टूबर- हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया।

22 से 28 अक्टूबर- चीन के हांगझोऊ में एशियन पैरा गेम्स का आयोजन हुआ। भारत ने 29 स्वर्ण सहित 111 मेडल जीते।

नवंबर 2023

3 नवंबर- नेपाल में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। 157 लोगों की मौत हो गई।

7 नवंबर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर और मिजोपम के 40 सीटों के लिए मतदान हुआ।

9 नवंबर- महादेव एप के मालिक शुभम सोनी ने वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (तत्कालीन) भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया।

12 नवंबर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में बनाए जा रहे सुरंग का अंदरुनी हिस्सा गिरा और 41 मजदूर फंस गए।

17 नवंबर- मध्यप्रदेश विधानसभा के 230 और छत्तसीगढ़ की 70 सीटों पर वोटिंग हुई।

19 नवंबर- वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया।

25 नवंबर- राजस्थान विधानसभा के 199 सीटों पर मतदान हुआ।

30 नवंबर- तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ।

दिसंबर 2023

3 दिसंबर- मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनान के रिजल्ट आए। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी। तेलंगाना में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया।

11 दिसंबर- जम्मू-कश्मीर से आधार 370 और 35ए खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी।

13 दिसंबर- संसद की सुरक्षा में सेंध लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button