Constipation Remedies: कब्ज से परेशान हैं तो तत्काल बंद करें शराब पीना, रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार"/>

Constipation Remedies: कब्ज से परेशान हैं तो तत्काल बंद करें शराब पीना, रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार

HIGHLIGHTS

  1. कई बार लोग ऑफिस या बिजनेस में काम की व्यस्तता के कारण बहुत तेजी से खाना खाते हैं।
  2. पेट में सूजन और गैस की समस्या हो सकती है, जिससे अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।
  3. कई बार लोग सुबह का नाश्ता नहीं लेते हैं और सुबह चाय पीने के बाद दोपहर में खाना खाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। ठंड के मौसम में तापमान में गिरावट के कारण हमारी जीवनशैली में काफी ज्यादा बदलाव आ जाता है। इसके अलावा सर्दियों में संक्रामक बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ने से साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। ऐसे में कई लोग कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अपनी जीवनशैली में इन आदतों से बिल्कुल तौबा कर लेना चाहिए। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं इंदौर के डॉक्टर अखिलेश भार्गव।

खाना खाने में जल्दबाजी न करें

कई बार लोग ऑफिस या बिजनेस में काम की व्यस्तता के कारण बहुत तेजी से खाना खाते हैं। ऐसा करना पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन बिगड़ता है और पेट में सूजन और गैस की समस्या हो सकती है, जिससे अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।

सुबह हल्का नाश्ता या फल जरूर खाएं

कई बार लोग सुबह का नाश्ता नहीं लेते हैं और सुबह चाय पीने के बाद दोपहर में खाना खाते हैं। इससे गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सुबह नाश्ता न करने से पाचन खराब हो सकता है। कब्ज की समस्या हो सकती है।

प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें

आजकल प्रोसेस्ड फूड खाने का चलन बढ़ गया है। इनके सेवन से पेट की आंतों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। प्रोसेस्ड फूड में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है, जिनके ज्यादा सेवन से कब्ज और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

शराब से करें तौबा

यदि आपको भी कब्ज की समस्या है तो शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि आप रोज शराब पीते हैं तो इससे पाचन प्रभावित होता है। शराब पेट की आंतों को नुकसान पहुंचाता है। पाचन सुधारने के लिए रोज 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी से भी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button