Winter Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, इन राज्यों में अब दिखेगा शीतलहर का असर, देखिए वीडियो, पढ़िए वेदर रिपोर्ट"/>

Winter Weather Update: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, इन राज्यों में अब दिखेगा शीतलहर का असर, देखिए वीडियो, पढ़िए वेदर रिपोर्ट

HIGHLIGHTS

  1. हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी
  2. कई स्थानों पर पारा शून्य से नीचे
  3. मैदानी इलाकों में जल्द दिखेगा शीतलहर का असर

एजेंसी, नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और जल्द ही इसका असर मैदानी राज्यों पर दिखाई देने लगेगा। ताजा खबर हिमाचल और उत्तराखंड से है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दोनों राज्यों में ताजा बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

केदारनाथ में तापमान माइनस 7 डिग्री

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य या इससे नीचे हैं। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ में शून्य से 7 डिग्री नीचे तापमान दर्ज किया गया। बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री में मंगलवार दोपहर बाद से ही बर्फबारी शुरू हो गई।

इसी तरह, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान भी व्यक्त किया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर उत्तर भारत में नजर आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कुछ राज्यों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है, लेकिन जैसे ही पहाड़ों से चली सर्द हवाएं मैदानी राज्यों तक पहुंचेंगी, तापमान में गिरावट आएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button