Ballistic Missile Agni -1: शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल हुआ ट्रेनिंग लॉन्च, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी"/>

Ballistic Missile Agni -1: शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल हुआ ट्रेनिंग लॉन्च, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

HIGHLIGHTS

  1. शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का ट्रेनिंग प्रक्षेपण सफल।
  2. रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी।

एएनआई, नई दिल्ली। Ballistic Missile Agni -1: कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का आज (गुरुवार) एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा पर ट्रेनिंग लॉन्च किया गया। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि अग्नि-1 एक उच्च परिशुद्धता वाली मिसाइल सिस्टम है। इस ट्रेनिंग लॉन्च ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को पूरा किया। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बनाया है।

इससे पहले 1 जून को अग्नि-1 का एक और सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया था। जिसने रणनीतिक हथियार के परिचालन और तकनीकी मानकों को मान्य किया था। रक्षा मंत्रालय ने तब कहा था कि एसएफसी ने ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल प्रक्षेपण किया था।
 

क्या है अग्नि-1 में खास?

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल बेहद उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है। इसमें कहा गया कि मिसाइल एक सिद्ध प्रणाली है, जो सटीकता के साथ टारगेट पर हमला करने में सक्षम है। विशेष रूप से भारत ने अग्नि सीरीज की मिसाइलों के विभिन्न संस्करण विकसित किए हैं।

पिछले साल अक्टूबर में ओडिशा के तट से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइलें ‘अग्नि प्राइम’ सफलतापूर्वक दागी थी। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सभी परीक्षण उद्देश्य पूरे हो गए। अग्नि प्राइम के लगातार तीसरे सफल परीक्षण ने प्रणाली की सटीकता और विश्वसनीयता स्थापित की है। अग्नि 1 मिसाइलों की मारक क्षमता 700 किमी से 2500 किमी तक है। 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी अग्नि मिसाइल 1000 किलोग्राम तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। मिसाइल को मोबाइल लॉन्चर से लांच किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button